4 साल पहले- इसी फिल्म के साथ शुरु हुआ शाहरुख खान की फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला!
सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म फैन को आज चार साल हो चुके हैं। यह फिल्म शाहरुख फैंस के दिल के बेहद करीब है। इस फिल्म में शाहरुख खान के अभिनय को खूब सराहा गया था, लेकिन सच कहा जाए तो इसी फिल्म के साथ किंग खान के करियर में फ्लॉप फिल्मों का जो सिलसिला शुरु हुआ, वह आज तक खत्म नहीं हो पाया है। फैन, जब हैरी मेट सेजल, जीरो जैसी फिल्मों के साथ शाहरुख आज बॉक्स ऑफिस पर जूझ रहे हैं।
यशराज बैनर तले इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। फिल्म ने भारत में 85 करोड़ की कमाई की थी। लेकिन बजट ज्यादा होने की वजह से फ्लॉप रही थी। जहां शाहरुख ने फिल्म में दमदार परफॉर्मेंस दिया था, वहीं फिल्म की कहानी से लोग कनेक्ट नहीं हो पाए थे। और रिलीज के साथ कमाई नीचे गिर गई थी।

शाहरुख खान को एक सोलो सुपरहिट फिल्म दिये 4 साल से ज्यादा समय हो चुका है। बीच में रईस और डियर ज़िंदगी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी, लेकिन कुछ कमाल नहीं कर पाई। 2018 दिसंबर में आई फिल्म ज़ीरो के बाद फिलहाल शाहरुख ने किसी नई फिल्म की घोषणा नहीं की है। फैंस को किंग खान के एक ब्लॉकबस्टर का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications