21Years: रिकॉर्डतोड़ अवॉर्ड्स वाली फिल्म, तीन स्टार की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्ट, आज भी Hit
फिल्मों तो हर साल एक से बढ़कर एक आती हैं, इनमें से कुछ ही ऐसी फिल्में होती हैं जो सालों-साल ऑडिएंस के दिलों पर राज करती हैं। ऐसी ही एक फिल्म 21 साल पहले आज के ही दिन रिलीज हुई थी। ये फिल्म उस दौर की ब्लॉकबस्टर फिल्म तो थी ही लेकिन इस फिल्म ने ऑडिएंस को इस कदर इंप्रेस किया कि इसे कई अवॉर्ड्स भी मिले। प्यार और दोस्ती की ये कहानी आज भी बॉलीवुड की क्लासिक फिल्मों में गिनी जाती है। अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं 1997 में आई फिल्म 'दिल तो पागल है' की।
[रिलीज से पहले ही Hit हो गई फिल्म, Kissing सीन के साथ धमाकेदार एंट्री, एकदम शानदार]
दिल तो पागल है सिनेमा की उन चुनिंदा फिल्मों में से है जिन्होंने हिट के रिकॉर्ड को पार कर बॉलीवुड को ब्लॉकबस्टर से मिलवाया। शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर की इस फिल्म को आज रिलीज़ हुए पूरे 21 साल हो गए। भले ही फिल्म को 21 साल हो गए हैं लेकिन इसके गाने आज भी लोगों की ज़ुबान पर हैं।

इस फिल्म से पहले हम आपके हैं कौन और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के म्यूज़िक ने इतना बिज़नेस किया था पर दिल तो पागल है के संगीत ने सारे रिकॉर्ड तोड़े थे। जानिये क्यों आज भी यूं ही गुनगुनाने जाते हैं दिल तो पागल है के गाने -


Click it and Unblock the Notifications











