शाहरूख का डुप्लीकेट..सलमान ने भी सराहा!
शाहरूख खान के फैन तो दुनिया भर में कई लोग हैं लेकिन उनका एक फैन ऐसा भी है जो उनके जैसा दिखता है और शाहरूख की वजह से उनका अच्छा खासा नाम भी हो गया है।
शाहरूख खान की फिल्म फैन रीलिज हो गई और लोग फिल्म को काफी पसंद भी कर रहे हैं।फिल्म एक सुपरस्टार और उसके फैन पर है। दोनों के रिलेशन को जिस अंदाज में दिखाया गया है ये देखना दिलचस्प है।
[कोई लगा चलने तो किसी की शाहरूख के पूल में नहाने की जिद..जबरा फैन!]
जब से फिल्म का ट्रेलर आउट हुआ शाहरूख और उनके फैन की चर्चा शुरू हो गई इसलिए हम आज उनके हमशक्ल राजू राहिकवार की बात कर रहे हैं। राजू राहिकवार शाहरूख खान के हमशक्ल हैं।
वो स्टेज शो करते हैं और इसमें उनकी अच्छी खासी प्रसिद्धि भी मिलती है। शाहरूख खान के ये हमशक्ल सलमान खान से मुलाकात भी कर चुके हैं। इनके लिए ये बड़ा लम्हा था।


Click it and Unblock the Notifications













