क्या सलमान.. क्या अक्षय.. इस मामले में हैं शाहरूख खान काफी आगे!
लंबे अरसे बाद शाहरूख की कोई ऐसी फिल्म पर्दे पर आ रही है जिसमें शाहरूख खान पुराने शाहरूख खान दिख रहे हैं। मतलब कि पिछले काफी समय से वो दिलवाले, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्में कर रहे थे।
इस शुक्रवार को शाहरूख अपने पुराने अंदाज में नजर आएंगे जिसका उनके फैन्स लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। एक ऐसी फिल्म जिसमें शाहरूख की एक्टिंग मायने रखती हो। शाहरूख खान ने इस फिल्म में अलग लुक अपनाया है।
[किंग खान शाहरूख खान..ना कोई था ना कोई और हो सकता है..सबसे जुदा!]
50 साल के शाहरूख इसमें 23 साल के लड़के बने हैं जो बहुत बड़ा फैन है। इसके लिए उन्हें प्रोस्थेटिक मेकअप का सहारा लेना पडा ।शाहरूख खान की ये खासियत है कि वो फिल्म के कैरेक्टर में डूब के एक्टिंग करते हैं।
वो पहले भी फिल्मों के लिए कई बार अलग-अलग लुक अपना चुके हैं। कुछ में काफी अच्छे लगे तो कुछ को दर्शकों ने ज्यादा पसंद नहीं किया बहरहाल आइए देखते हैं उनकी कुछ ऐसी हीं फिल्में जिसमे उन्होंने अपना लुक फिल्म की जरूरत
के हिसाब से अपनाया और उसमें अच्छे लगे।


Click it and Unblock the Notifications
