#14Years: सलमान को करनी थी फिल्म.. शाहरूख को मिल गई.. और बन गए BEST एक्टर

By Neeti

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'देवदास' ने 14 साल पूरे कर लिए हैं। शाहरूख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित स्टारर यह फिल्म बेहतरीन थी। दर्शकों ने भी इस काफी पसंद किया था। शानदार सेट्स, खूबसूरत कॉस्ट्यूम्स और कास्टिंग.. संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म को बेस्ट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

Shahrukh Khan's Devdas

बता दें, इस फिल्म के लिए शाहरूख खान को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवार्ड से भी नवाजा गया। लेकिन काफी लोगों को पता है कि ये अवार्ड विनिंग रोल शाहरूख से पहले सलमान खान करना चाहते थे। लेकिन संजय लीला भंसाली को पता था कि यह किरदार सिर्फ शाहरूख ही निभा सकते हैं। इस फिल्म के बाद से संजय लीला भंसाली और सलमान खान की दुश्मनी की कहानी शुरू हो गई थी।

[सलमान खान के साथ ब्लॉकबस्टर.. अब बनेगी शाहरूख के साथ जोड़ी!]

यहां जानें फिल्म देवदास से जुड़े और भी दिलचस्प किस्से-

-देवदास सलमान खान को करनी थी, लेकिन संजय लीला भंसाली पहले ही फिल्म की कास्ट फाइनल कर चुके थे।

-चुन्नीलाल के किरदार के लिए जैकी श्राफ से पहले गोविंदा, सैफ अली खान और मनोज बाजपेयी को अप्रोच किया गया था, लेकिन सबने रिजेक्ट कर दिया।

''मैं तो रोमांस करता हूं.. कुश्ती आमिर, सलमान खान ही संभाल लेंगे.....''

-फिल्म के मशहूर गाने 'डोला रे' को लिखने में एक हफ्ता का समय लगा था। भंसाली इस गाने को स्पेशल बनाने चाहते थे।

-पारो के किरदार के लिए करीना कपूर का स्क्रीन टेस्ट भी लिया गया था।

-इस्माइल दरबार और संजय लीला भंसाली को देवदास के म्यूजिक को कंपोज करने में ढ़ाई साल का वक्त लगा था। जबकि रिकॉर्डिंग सिर्फ दस दिनों में हो गई थी।

-देवदास को टाइम्स मैगेजिन ने टॉप 10 मूवीज ऑफ मिलेनियम worldwide में शामिल किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X