11 Years: ताबड़तोड़ कमाई से बनाया रिकॉर्ड, 100 करोड़ी एंट्री, सलमान का तड़का
बॉलीवुड किंग की सबसे बड़ी फिल्म और बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस की पहली फिल्म को आज 11 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म ने 11 साल पहले ताबड़तोड़ कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। वहीं आज भी ये किंग खान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में गिनी जाती है। फिल्म के डायलॉग से लेकर एक-एक गाना ऐसा हिट हुआ कि उस दौर में बस यहीं फिल्म छाई हुई थी।
[ठग्स ऑफ हिंदोस्तान Leak, इस वेबसाइट ने की ये हरकत, 300 करोड़ी फिल्म को तगड़ा झटका]
अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ओम शांति ओम की। ये फिल्म 11 साल पहले आज के ही दिन रिलीज हुई। इसी के साथ ही आज इंडस्ट्री में दीपिका पादुकोण को डेब्यू किए भी आज पूरे 11 साल हो गए हैं। शाहरुख और दीपिका की जोड़ी इसी फिल्म के बाद से ऐसी हिट हुई कि इस जोड़ी ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे डालीं।

ओम शांति ओम 2007 की सबसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी। फिल्म में बॉलीवुड के 70 को दशक को और अभी के समय को दिखाया गया था। मजेदार बात ये है कि फिल्म में कई चीजें ऐसी हैं जो लोगों ने पहली बार देखी इसलिए भी फिल्म काफी बड़ी हिट साबित हुई। इस फिल्म के साथ संजय लीला भंसाली की सांवरिया रिलीज हुई थी जिसके साथ रणबीर कपूर और सोनम कपूर ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। फिलहाल देखिए ओम शांति ओम से जुड़ी मजेदार बातें।


Click it and Unblock the Notifications











