इस हॉलीवुड हसीना ने शाहरुख खान को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, पठान से किया बॉलीवुड में डेब्यू

हॉलीवुड एक्ट्रेस रचेल ऐन मुलिंस ने शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। रचेल ने फिल्म में रूसी जासूस एलीस की भूमिका निभायी है। रचेल ऐन मुलिंस को हॉलीवुड शो 'हैप्पी एंडिंग' और 'द लीग' जैसे शो के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है। लेकिन दिलचस्प बात यह रही कि फिल्म 'पठान' के लीड एक्टर और इंटरनेशनल फेम एक्टर शाहरुख खान के बारे में रचेल को कुछ पता ही नहीं था। जी हां, हाल ही में एक इंटरव्यू में रचेल ने कहा कि इस फिल्म में काम करने से पहले उन्हें शाहरुख खान के बारे में कुछ नहीं पता था। इस इंटरव्यू के दौरान रचेल ऐन मुलिंस ने फिल्म 'पठान' में अपने काम करने के अनुभवों को शेयर किया है।

शाहरुख खान को लेकर कह डाली बड़ी बात :
रचेल ऐन मुलिंस ने इस इंटरव्यू के दौरान अपने अनुभवों को शेयर करते हुए कहा कि जब उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी, तब उन्हें ना तो फिल्म का नाम पता था और ना ही वह शाहरुख खान के बारे में कुछ ज्यादा जानती थी। यशराज स्टूडियो में जब फिल्म की शूटिंग हो रही थी तब उन्होंने एक अलमारी पर दीपिका पादुकोण का नाम लिखा देखा था। उन्हें इस बात का अंदाजा तो था कि यह फिल्म बहुत बड़ी होने वाली है लेकिन शाहरुख खान के स्टारडम से वह अनजान थी। फिर एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने उन्हें बताया कि "Shah rukh Khan is a big deal"। रचेल ने बताया कि शाहरुख खान के साथ उनका दिन अच्छा बीता था। उन्होंने यह भी बताया कि उनका और शाहरुख खान का बर्थडे एक ही दिन होता है।

फिल्म को लेकर जताई खुशी :
रचेल ऐन मुलिंस ने बताया कि मेरे एजेंट रवि अहुजा ने मुझे इस ऑडिशन का हिस्सा बनाया। रचेल ने कहा, "जिस समय मेरे पास कॉल आया, मैं उस समय मालदीव में थी। मैं इसे बुक कर लिया और कॉस्ट्यूम फिटिंग्स के लिए मुंबई पहुंच गयी।" फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स से रचेल काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म रिलीज होने के बाद से ही उन्हें काफी प्यार मिल रहा है। बकौल रचेल मुझे लगता है कि बॉलीवुड मुझे स्वीकार कर रहा है।

प्रतिभा के स्तर में हॉलीवुड और बॉलीवुड में अंतर :
इस इंटरव्यू के दौरान रचेल ऐन मुलिंस ने कहा, "जिस तरह हॉलीवुड और बॉलीवुड में फिल्म प्रोडक्शन का काम एक जैसा ही है लेकिन दोनों जगहों की प्रतिभा में अंतर है। इसके अलावा बॉलीवुड में कई लोग एक साथ गा या फिर एक्टिंग कर सकते हैं लेकिन हॉलीवुड में ऐसा नहीं है। बॉलीवुड में लोगों को काम करने की काफी आजादी मिलती है लेकिन हॉलीवुड में कई श्रम कानून लागू हैं।" रचेल ने कहा कि आधुनिक बॉलीवुड पुराने हॉलीवुड की तरह है।


Click it and Unblock the Notifications











