शाहरुख की बेटी सुहाना का बोल्ड अवतार, देखकर आंखें फटी रह जाएंगे, एकदम जबरदस्त
Recommended Video

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं। हाल ही में सामने आईं उनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया रक बवाल कर दिया है। जाह्नवी कपूर के बाद अब सुहाना खान ने जानी-मानी मैग्जीन वोग के लिए फोटोशूट करवाया है। वहीं सुहाना के इस बोल्ड और ग्लैमरस अवतार ने सबके होश उड़ा दिए। सुहाना इस फोटोशूट के बाद एक बात तो तय हो गई है कि वे जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं।
[बाहुबली के साथ Dhamaka, अक्षय के साथ तगड़ा एक्शन, बोल्ड और बिंदास हैं ये एक्ट्रेस]
सुहाना के इस फोटोशूट की खबरें काफी पहले से आ रही थीं। वहीं अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर धडल्ले से वायरल हो रही हैं। जहां एक तरफ सुहाना के बोल्ड अवतार के लिए तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उन्हें नेपोटिज्म को लेकर निगेटिव प्रतिक्रियाएं भी झेलनी पड़ रही हैं। जाह्नवी कपूर को भी अपने पहले मैग्जीन फोटोशूट को लेकर कुछ ऐसे ही रिक्शन मिले थे।

बताया जा रहा है कि शाहरुख खान की बिटिया जल्द ही बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाली हैं। सुहाना हमेशा से ही मीडिया की फेवरेट स्टार किड रही हैं। बहरहाल, आगे देखें इस फोटोशूट की तस्वीरों में सुहाना खान का बोल्ड अवतार और जानें उनके बारे में कुछ खास बातें-


Click it and Unblock the Notifications











