आर्यन, सुहाना या अबराम..शाहरूख हमेशा रहे बेस्ट पापा..
शाहरूख खान ने अपनी जिंदगी का हर किरदार बखूबी निभाया है। सिल्वर स्क्रीन पर तो वो किंग खान, बादशाह, किंग ऑफ रोमांस और बहुत कुछ हैं। लेकिन असल जिंदगी में भी उन्होंने जब जो रोल मिला उसे बखुबी निभाया।
अब आप सोच रहे होंगे हम क्या कह रहे हैं। लेकिन जी हां शाहरूख के इस क्वालिटी को हर किसी को सलाम करना चाहिए कि वो एक अच्छे बेटे बने। जब प्यार किया तो उस रोल को इतने अच्छे से निभाया कि वो गौरी से शादी कर के माने वो भी उनकी फैमिली को मनाकर।
[..इसीलिए ये एक्टर हैं और रहेंगे बॉलीवुड के सुपरस्टार!]
वो बहुत हीं अच्छे भाई भी हैं जिनकी बहन उनकी साथ रहती हैं और उनके बिना वो रह नहीं सकते।वो दामाद कितने अच्छे ये भी सबने देखा जब हाल में उनके ससुर की मृत्यु हुई और पापा तो वो कितने अच्छे हैं ये दुनिया जानती है।
असल में आज भले अबराम शाहरूख के आंखो के तारे हैं क्योंकि वो बहुत छोटे हैं और उनके बच्चे आर्यन और सुहाना बड़े हो गए और शाहरूख हमेशा अबराम के साथ स्पॉट किए जाते हैं। लेकिन एक समय था जब आर्यन और सुहाना छोटे थे और उनके बिना शाहरूख रह नहीं पाते थे। आर्यन और सुहाना की बचपन की तस्वीरों को देखकर हो सकता है आपको अपना बचपन याद आ जाए।


Click it and Unblock the Notifications
