..................... Shahrukh khan childhood photo and his wife gauri angry with his three habits - Hindi Filmibeat

एक ही लड़की से तीन बार की शादी, अब अपनी इन 3 हरकतों से पत्नी को कर डाला परेशान, पहचाना कौन?

Shahrukh Khan Childhood Photo

इन दिनों बॉलिवुड सितारों की बचपन की तस्वीर खूब वायरल होती हुई नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर कई बार अपने पसंदीदा सितारों को लोग पहचान नहीं पाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आज एक ऐसे बॉलीवुड सितारे की तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें शायद ही कोई फैन उनको पहचान पाएगा। वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक शख्स की गोदी में दो बच्चियों के साथ में बैठा हुआ एक बच्चा हर किसी का ध्यान खींचता हुआ नजर आ रहा है। इस तस्वीर को देखकर हर किसी को यही लग रहा है कि यह कोई स्टार किड है। लेकिन असलियत में यह बच्चा बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बन चुका है और यहां तक कि बी टाउन में तो इसे रोमांस का किंग कहा जाता है।

शाहरुख़ ने 3 बार रचाई है एक ही लड़की से शादी

दरअसल यह बच्चा और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि शाहरुख खान का जो रोमांटिक अंदाज फिल्मों में नजर आता है वह असलियत में भी ऐसे ही है। दरअसल आपको बता दें कि वह अपनी पत्नी गौरी खान को बेइंतेहा प्यार करते हैं। यहां तक कि उन्होंने शादी भी एक नहीं बल्कि तीन-तीन बार रचाई। आपको जानकर हैरानी होगी कि शाहरुख खान ने गौरी खान के साथ में कोर्ट मैरिज, निकाह और फिर हिंदू रीति रिवाज के साथ में शादी की है। अब वह दोनों तीन बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं। शाहरुख खान की इस बचपन की तस्वीर पर हर कोई कमेंट करता हुआ नजर आ रहा है कि वह बिल्कुल अबराम की तरह नजर आते थे।

शाहरुख़ की इन 3 आदतों से परेशान हैं गौरी

लेकिन आपको बता दें कि शाहरुख खान की तीन आदतें ऐसी हैं जो की बहुत अजीब है। इनसे गौरी खान भी काफी ज्यादा परेशान है। दरअसल शाहरुख खान की पहली आदत है जींस का शौक और वह कभी भी कितने भी जींस खरीद लिया करते हैं। दूसरी आदत है ज्यादा जूते खरीदना। इतना ही नहीं शाहरुख खान की तीसरी आदत है आइसक्रीम ना खाना और इसी के चक्कर में कई बार उनके फैमिली मेंबर्स भी आइसक्रीम नहीं खा पाते हैं। हालांकि आपको बता दें कि गौरी खान ने कभी भी खुद इन सभी बातों की शिकायत नहीं की है।

Read more about: shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X