फिल्म भले ही सलमान की है...ब्लॉकबस्टर तो यही सुपरस्टार कराएंगे !
ट्यूबलाइट के अलावा इन फिल्मों में भी किया है शाहरुख खान ने डेब्यू।
लीजिए वो दिन भी अा ही गया..जिसका बेसब्री से इंतज़ार था। ट्यूबलाइट का दिन..सलमान की ट्यूबलाइट। फिल्म फाइनली कल रिलीज़ हो रही है जिसके बाद लोगों की एक्साइटमेंट कुछ तो कम होगी। बात करें सलमान के रोल की तो वो इस फिल्म में बिल्कुल ट्यूबलाइट जैसा ही किरदार निभा रहे हैं।
किरदार का नाम है लक्ष्मण, जिसे बातें कुछ देर से समझ आती हैं। फिल्म में भाईचारा है, इमोशन है, लोकेशन हैं, गाने हैं और सबसे ज्यादा खास है सलमान खुद। सलमान की एक्टिंग आपका दिल जीत लेगी..जी हां..हमने कहा सलमान की एक्टिंग।

यानी कि इस बार आपको मौका नहीं मिलेगा ये कहने का कि सलमान ने बिना एक्टिंग किए फिल्म ब्लॉकबस्टर करा ली। लेकिन इसी के साथ और भी खास है तो वो है शाहरुख खान का कैमियो। जी हां..शाहरुख खान इस फिल्म में आपको कैमियो रोल में दिखाई देंगे।
फ्लॉप फिल्म भी आखिरी तक हिट..शानदार सलमान शानदार !
लेकिन आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जो शाहरुख फिल्म में कैमियो कर रहे हैं..इससे पहले भी वो कई फिल्मों में कैमियो कर चुके हैं। आइए नज़र डालते हैं उन फिल्मों पर जिसमें उन्होंने कैमियो किया है..डालिए एक नज़र..


Click it and Unblock the Notifications