दिल्ली पहुंचते ही पत्नी गौरी को भाभी बुलाने लगते हैं शाहरूख खान, कारण है मज़ेदार
शाहरूख खान को काजोल कभी खुशी कभी ग़म में अक्सर कहती दिखती हैं कि तुसी बड़े मज़ाकिया हो। लेकिन वाकई शाहरूख खान का सेंस ऑफ ह्यमूर कमाल का है। और उनका ये मज़ाकिया अंदाज़ अकसर उनके इंटरव्यू में दिख जाता है। अब शाहरूख खान का एक और इंटरव्यू वायरल हो रहा है।
इस इंटरव्यू में शाहरूख खान बता रहे हैं कि जब भी वो अपनी पत्नी गौरी के साथ दिल्ली में होते हैं तो वो लोगों के बीच गौरी को भाभी बुलाते हैं। लेकिन शाहरूख, अपनी ही पत्नी को भाभी क्यों बुलाते हैं, इसका कारण भी मज़ेदार है।

शाहरूख बताते हैं जब वो दिल्ली में पढ़ाई करते थे तो एक बार एक लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड बता दिया। उसके बाद चार पांच लड़कों ने उन्हें खूब पीटा और कहा कि वो भाभी है तेरी। इस बात से शाहरूख इतने सतर्क हो गए हैं कि दिल्ली में अपनी ही पत्नी को भी भाभी बोलने लगे।
शाहरूख और गौरी की प्रेम कहानी भी इतनी ही मज़ेदार है। आप भी पढ़िए उनकी लव स्टोरी की कुछ मज़ेदार बातें -


Click it and Unblock the Notifications