B'day Special : यश चोपड़ा की फिल्मों की बदौलत ही शाहरुख खान बनें 'किंग ऑफ रोमांस'

यश चोपड़ा ऐसे निर्देशक थे जिन्होंने खूबसूरत प्रेम कहानियों को पर्दे पर जीवंत कर दिया था। यश चोपड़ा ने बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों की परिभाषा ही बदल दी थी। दिग्गज निर्देशक यश चोपड़ा को उनकी पहचान उनके काम से ही मिली थी, लेकिन बॉलीवुड के जिस एक्टर को उन्होंने खास पहचान दी, वह हैं शाहरुख खान। यश चोपड़ा और शाहरुख खान का रिश्ता काफी खास था। यश चोपड़ा की फिल्मों में काम करके ही एसआरके ने बॉलीवुड में 'किंग ऑफ रोमांस' की अपनी पहचान कायम की थी। 27 सितंबर को बॉलीवुड के इस दिग्गज निर्देशक की बर्थ एनिवर्सरी होती है।

आइए बर्थडे स्पेशल में यश चोपड़ा और किंग खान के बीच खास कनेक्शन के बारे में बताते हैं

 शाहरुख को सुपरस्टार बनाने में यश चोपड़ा का था हाथ :

शाहरुख को सुपरस्टार बनाने में यश चोपड़ा का था हाथ :

अपने 53 सालों के फिल्मी कॅरियर में यश चोपड़ा ने कई एक्टर्स को सुपरस्टार का दर्जा दिलवाया है जिनमें राजेश खन्ना से लेकर अमिताभ बच्चन, श्रीदेवी और शाहरुख खान भी शामिल हैं। यश चोपड़ा के साथ शाहरुख खान की सबसे पहली मुलाकात तब हुई जब फिल्म 'डर' के लिए यश एक विलेन की तलाश कर रहे थे। यश पहले इस फिल्म में अजय देवगन को लेना चाहते थे लेकिन उस समय अजय के साथ डेट्स की समस्याएं आ गयी थी। इसके बाद यश ने फिल्म में विलेन के रोल के लिए आमिर खान से संपर्क किया था लेकिन आमिर ने इस फिल्म में दिलचस्पी नहीं दिखायी। इसके बाद यश ने इस फिल्म में शाहरुख खान को कास्ट किया और इस फिल्म के बाद से ही दोनों की जोड़ी बन गयी। यश चोपड़ा की कई फिल्मों 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'दिल तो पागल है', 'वीर-जारा', 'रब ने बना दी जोड़ी' में शाहरुख खान ने काम किया था। यहां तक की यश चोपड़ा की आखिरी फिल्म 'जब तक है जान' में भी शाहरुख ने ही काम किया था।

यश चोपड़ा के कहने पर ही किंग ऑफ रोमांस बने शाहरुख :

यश चोपड़ा के कहने पर ही किंग ऑफ रोमांस बने शाहरुख :

रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान ऐसी फिल्मों में काम करना चाहते थे जिसमें उनका किरदार डार्क और नेगेटिव हो। वह खुद को हैंडसम नहीं मानते थे। लेकिन अपनी पहली फिल्म 'डर' के बाद से ही वह यश चोपड़ा को काफी मानने लगे थे। तब यश चोपड़ा ने शाहरुख से कहा था कि अगर तुमने लवर ब्वॉय का किरदार नहीं किया, रोमांटिक फिल्में नहीं की तो तुम्हारा कॅरियर कहीं नहीं जाएगा। इसके बाद ही शाहरुख ने 'दिल तो पागल है', 'वीर-जारा', 'रब ने बना दी जोड़ी', 'जब तक है जान' जैसी फिल्मों में काम किया। खास बात यह है कि इनमें से दो फिल्में 'दिल तो पागल है' और 'वीर-जारा' का निर्देशन भी यश चोपड़ा ने ही किया था।

यशराज फिल्म्स की इन फिल्मों में शाहरुख ने अपनी हीरोइनों संग किया रोमांस :

यशराज फिल्म्स की इन फिल्मों में शाहरुख ने अपनी हीरोइनों संग किया रोमांस :

फिल्म 'डर' के साथ शुरू हुआ शाहरुख खान और यश चोपड़ा का यह सिलसिला काफी लंबा चला। फिल्म 'डर' में शाहरुख ने विलेन का रोल किया था। इस फिल्म में उनके साथ सनी द्योल और जूही चावला ने भी काम किया था। इसके बाद शाहरुख ने यशराज फिल्म्स के बैनर तले फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में काजोल, 'दिल तो पागल है' में माधुरी दीक्षित, 'मोहब्बतें' में ऐश्वर्या राय, 'वीर-जारा' में प्रीति जिंटा, 'रब ने बना दी जोड़ी' में अनुष्का शर्मा, 'जब तक है जान' में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा संग रोमांस किया। शाहरुख यशराज बैनर तले ही बन रही फिल्म 'पठान' में व्यस्त हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X