ऐसे खत्म हुई थी शाहरुख खान- प्रियंका चोपड़ा की लव स्टोरी, यहां जानें बॉलीवुड के सबसे कंट्रोवर्शियल अफेयर्स

Controversial Love Affairs Of Bollywood: वैलेंटाइन डे के मौके पर हवा में हर तरफ प्यार के अहसास को महसूस किया जा सकता है। लोग आज के दिन अपने प्यार का इजहार करते हैं। जितना जरूरी यह इजहार है, उतनी ही अहम बात ये भी है कि हर प्रेम कहानी का अंत अच्छा नहीं होता। खासकर बॉलीवुड की बात करें तो, जहां कुछ लव स्टोरीज को हमने शादियों में बदलते देखा है, वहीं, कुछ प्रेम कहानियां सिर्फ विवाद का हिस्सा बनकर रह गई हैं।
शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा दो ऐसे सुपरस्टार हैं, जिनकी जोड़ी हिट होते हुए भी दोनों ने फिर कभी कोई फिल्म नहीं की। कारण, उनकी अनकही विवादित लव स्टोरी।
दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई बात नहीं की है। लेकिन फिल्मी दुनिया में अफवाहों से भला कौन ध्यान हटा पाया है। फिल्म डॉन के दौरान शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की खबरें खूब सुर्खियों में थीं। जिसके बाद दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जाने लगा। इतना ही नहीं खबरें तो ये भी आई थी कि दोनों साथ में विदेश छुट्टियां मनाने के लिए भी गए थे।
प्रियंका जल्द ही शाहरुख के करीबी मित्रों में शामिल हो गईं और खास कार्यक्रमों का भी हिस्सा बनने लगीं। शुरुआत में गौरी खान से भी प्रियंका की अच्छी दोस्ती थी। लेकिन शाहरुख- प्रियंका के अफेयर की लगातार आ रही खबरों ने गौरी को परेशान कर दिया और उन्होंने शाहरुख को प्रियंका से दूर रहने सख्त हिदायत दी। कहा जाता है कि उसके बाद ही शाहरुख ने प्रियंका के साथ कोई भी फिल्म साइन नहीं की।

शाहरुख खान- प्रियंका चोपड़ा
साल 2017 में प्रियंका चोपड़ा एक चैट शो में नजर आई थीं, जहां उन्होंने एक जैकेट पहन रखा था। जब प्रियंका से उस जैकेट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये मेरे एक्स बॉयफ्रैंड की है। ये एक बार मेरे पास आई और मेरे पास रह गई। चीजें एक्सचेंज की गई लेकिन ये रह गया।
प्रियंका से जब ये पूछा गया कि क्या उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने ये जैकेट नहीं मांगा तो उन्होंने कहा कि हां मांगा था लेकिन मैंने देने से मना कर दिया। मुझे इस जैकेट से एक जुड़ाव है।
अब इसे महज इत्तेफाक समझे या कुछ और..लेकिन शाहरुख खान भी ऐसी जैकेट में स्पॉट किए जा चुके हैं। और प्रियंका की इस इंटरव्यू के बाद सभी का ध्यान इस ओर आ गया।
यहां जानें बॉलीवुड की विवादित लव स्टोरीज-

शाहिद कपूर - करीना कपूर
शाहिद और करीना का रोमांस काफी लंबे समय तक तो नहीं चला था, लेकिन सुर्खियों में काफी रहे थे। दोनों ने एक दूसरे के बारे में बहुत अच्छी अच्छी बातें कहीं थी। दोनों का रोमांस चरम पर था, जब करीना की मुलाकात फिल्म टशन के दौरान सैफ अली खान से हुई। सैफ के आते ही बेबो ने शाहिद को डंप किया था। जिससे वो काफी शॉक में थे। और एक बार उन्होंने कहा था कि करीना क्या.. डायरेक्टर डंडा, कुत्ता, बिल्ली जिससे बोलेगा रोमांस कर लूंगा।

सलमान खान- ऐश्वर्या राय
फिल्म हम दिल दे चुके सनम के दौरान दोनों करीब आए थे.. लेकिन इनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं रह सका।
ऐश ने तो सलमान के इतने राज़ खोले कि सब चौंक गए। उन्होंने यहां तक कहा कि सलमान उन्हें मारते थे और उनके साथ गलत तरीके से पेश आते थे। एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने यहां तक बोला कि सलमान आधी रात 2 बजे आए और दरवाज़ा पीटने लगे। जब मैंने नहीं खोला तो उन्होंने दरवाज़ा पीट पीटकर हाथ से खून निकाल लिया और कूदने की धमकी देकर तमाशा करने लगे।

विवेक ओबेरॉय- ऐश्वर्या राय
सलमान खान से अलग होते ही ऐश्वर्या की लाइफ में विवेक आए थे। विवेक ने रिश्ते को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया और सलमान खान से दुश्मनी कर बैठे। फिर ना उनके पास ऐश्वर्या रहीं, ना ही उनका करियर।
विवेक ओबेराय ने नेशनल टीवी पर माना था कि ऐश उनकी लाइफ की सबसे बड़ी गलती थीं। उनके बारे में उल्टा सीधा कहने से भी नहीं चूके थे। विवेक ने साफ बोला कि मैंने जिस इंसान के लिए सब कुछ दांव पर लगाया उसने ये मानने से ही इंकार कर दिया कि मैं उसके लिए कुछ मायने रखता हूं। पर मैं प्यार में अंधा था उस वक्त।

कंगना रनौत- ऋतिक रोशन
कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का अफेयर कम और एक स्कैंडल ज़्यादा लगता है। सबसे दिलचस्प ये है कि दोनों में से कौन सही है और कौन गलत, पता नहीं। कंगना के मुताबिक फिल्म 'काइट्स' के दौरान दोनों करीब आए थे, लेकिन फिर ऋतिक रिलेशनशिप से कतराने लगे।

रणबीर कपूर- दीपिका पादुकोण
करियर के शुरुआती दिनों में ही दोनों करीब आए और एक दूसके के साथ नजर आने लगे। दोनों ने रिलेशन में होना स्वीकार भी किया। लेकिन जल्द ही ये रिश्ता टूट गया। दीपिका ने एक इंटरव्यू के दौरान बिना रणबीर का नाम लिये कहा था कि उन्होंने अपने एक्स को रंगे हाथों पकड़ा था। वह एक ही समय पर दूसरी लड़की को भी डेट कर रहा था। बता दें, रणबीर से ब्रेकअप के बाद दीपिका डिप्रेशन में चली गई थीं।

कैटरीना कैफ- रणबीर कपूर
दीपिका को जिसके लिए रणबीर धोखा दे रहे थे.. वो कैटरीना कैफ थीं। लेकिन जल्द ही कैट और रणबीर का भी रिश्ता टूट गया। रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद वो सलमान खान, रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण पर खुल कर बात करने लगी। उन्होंने साफ कहा कि मुझे ऐसे इंसान के साथ रहने में डर लगता है जो मुझे मंडप में छोड़कर भाग जाए।


Click it and Unblock the Notifications
