24 YEARS- शाहरुख खान और काजोल की सदाबहार फिल्म- जिसने बदल दी मोहब्बत की परिभाषा
सुपरस्टार शाहरुख खान और काजोल की शानदार फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने आज अपनी रिलीज के 24 साल पूरे कर लिए हैं। ये फिल्म 20 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई और रिलीज होते ही ऐसी छा गई कि इतिहास बन गया है। आज भी इस फिल्म का एक शो हर रोज मुंबई की एक टॉकीज में चलता है। शाहरुख खान और काजोल की ये फिल्म भले ही 24 साल की हो चुकी हो लेकिन आज भी आपको ये एकदम तरोताजा लगेगी।
ये फिल्म उन फिल्मों मे से है जिसको आप कितनी भी बार देखें आप बोर नहीं हो सकते हैं। अगर आप ये कहें कि इस फिल्म ने आकर मोहब्बत की परिभाषा पूरी तरह से बदल डाली तो बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। इस फिल्म ने लोगों को काफी हंसाया, रुलाया और एक सीख भी दी। आज इस मौके पर हम आपके लिए कुछ ऐसी शानदार तस्वीरें लेकर आएं हैं जो कि आपकी यादों को ताजा कर देंगी।
अमिताभ बच्चन के फैंस लिए खुशखबरी- अस्पताल से डिस्चार्ज हुए अभिनेता- ये थी समस्या!


Click it and Unblock the Notifications