Photos: क्या आपने देखा है शाहरुख खान-गौरी का होली वाला रोमांस, दिखता था कपल का अलग अंदाज

होली में अब बहुत कम समय रह गया है और लोगों के घरों में इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई है। तो वहीं, होली एक ऐसा त्योहार जो हर आम हो या खास हर किसी को पसंद आता है। लोग जमकर अपने नजदीकी रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ होली खेलते हैं। ऐसे में भला बॉलीवुड कहां पीछे रहने वाला है। बॉलीवुड में एक समय ऐसा भी था जब होली पर खूब पार्टियां हुआ करती थी।
होली के मौके पर सेलिब्रिटीज स्पेशल पार्टी रखते थे और होली इन स्टार्स के घर पर ही सेलिब्रेट होती थी। इनमें कई खास दोस्त से लेकर हर फिल्मों से जुड़े हर तबके के लोग मौजूद रहते थे। लेकिन, धीरे-धीरे बॉलीवुड से यह ट्रेंड खत्म हो गया। तब शाहरुख खान और गौरी खान की होली भी काफी पॉपुलर हुआ करती थी।
शाहरुख खान और गौरी ना सिर्फ जमकर होली खेलते थे बल्कि जमकर मस्ती और रोमांस भी करते नजर आते थे। हम आज बॉलीवुड के इस आइडियल कपल की होली की कुछ ऐसी ही तस्वीरें लेकर आए हैं।

हमेशा साथ दिखते थे शाहरुख-गौरी
अब शाहरुख खान और गौरी खान अपने शेड्यूल में अधिक व्यस्त रहते हैं। ऐसे में दोनों कभी-कभी ही एक दूसरे के साथ नजर आते हैं लेकिन, एक समय ऐसा भी था जब हर मौके पर शाहरुख खान और गौरी साथ में ही दिखते थे।

क्रेजी थे शाहरुख-गौरी
इस तस्वीर में भी साफ नजर आ रहा है कि शाहरुख खान और गौरी किस कदर एक दूसरे के लिए क्रेजी थे। अब दोनों की शादी को लगभग 30 साल हो चुके हैं।

लवी डवी बातें
आप भी यही सोच रहे होंगे कि आखिर शाहरुख खान अपनी पत्नी को क्या बता रहे हैं। दोनों की यह तस्वीर भी बेहद प्यारी है।

रंग लगाते शाहरुख-गौरी
इन थ्रोबैक तस्वीरों में शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे के साथ पूल में डूबते तो रंग लगाते भी दिख रहे हैं।

डांस और मस्ती
होली की इस तस्वीर में शाहरुख खान और गौरी खान जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों को देख कर ऐसा लग रहा है कि सब कुछ भूल कर बस दोनों एक दूसरे की कंपनी को एन्जॉय कर रहे हैं।

नॉटी कपल
शाहरुख खान और गौरी खान एक दूसरे के साथ होली खेलते नजर आ रहे हैं। दोनों इस तस्वीर में नॉटी कपल की तरह लग रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











