दो KING एक साथ..ये बॉलीवुड की सबसे खास तस्वीरें हैं..जरूर देखें
एक्टर दिलीप कुमार पिछले काफी समय लगातार बीमार हैं और कुछ दिनों पहले ही डिस्चार्ज होकर वो वापस घर आए हैं। कल 15 अगस्त के दिन शाहरुख खान दिलीप कुमार से मिलने उनके घर पर पहुंचे। अगर आपको पता ना हो तो बता दें कि दिलीप कुमार और सायरा बानू शाहरुख खान को अपना मुंह बोला बेटा मानते हैं।
[#20Years..''मुझे मीडिया अटेंशन मिली..और मैं बढ़ती चली गई'' ]
शाहरुख खान अक्सर दिलीप कुमार से मिलने जाते रहते हैं। एक बार शाहरुख खान ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि एक इवेंट में सायरा बानू ने उनके गालों पर हाथ फेरते हुए कहा था कि "मैं चाहती हूं कि अगर मेरा कोई बेटा होता तो वो तुम्हारे जैसा होता।" शाहरुख खान आज भी उनकी ये बात नहीं भूले हैं।

उनकी जब भी कोई तस्वीर साथ में वो बेहद खास होती हैं और दिल को छू लेती हैं। दिलीप कुमार को ट्रेजेडी किंग कहा जाता है तो बॉलीवुड को किंग खान। दोनों ही असल मायनों में बॉलीवुड के किंग हैं । एक बार शाहरुख खान ने कहा था कि उनकी मां को लगता था कि वो काफी हद तक दिलीप कुमार जैसे लगते हैं।
दिलीप कुमार और सायरा बानो अगर शाहरुख खान को अपने बेटे जैसा मानते हैं तो शाहरुख खान भी दिलीप कुमार की पिता की तरह इज्जत करते हैं। दोनों की हम कुछ खास तस्वीरें लेकर आए हैं जो देखकर आप भी यही कहेंगे कि ये वाकई बॉलीवुड की सबसे खास तस्वीरें हैं।


Click it and Unblock the Notifications











