21 साल पहले कान्स में शाहरुख और ऐश्वर्या के साथ हुआ था कुछ ऐसा, एक्ट्रेस ने कहा- ताउम्र नहीं भूल पाएंगे

Cannes Film Festival: 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज आज 16 मई से हो चुका है। फैशन और सिनेमा से भरपूर ये फेस्टिवल 16 मई से 27 मई तक चलने वाला है, जिसमें कई भारतीय कलाकार भी इस साल अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे।
आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, सनी लियोन, मानुषी छिल्लर, सारा अली खान जैसे कलाकार जहां इस साल रेड कार्पेट पर डेब्यू करने वाले हैं। वहीं, रेड कार्पेट की क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन को कान्स में शामिल होते हुए दो दशक पूरे हो चुके हैं।
बता दें, संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'देवदास' की स्क्रीनिंग कान्स फिल्म फेस्टिवल 2002 में की गई थी। इस मौके पर निर्देशक समेत ऐश्वर्या और शाहरूख खान भी रेड कार्पेट पर साथ चले थे।
ट्रे़डिशनल लुक में पहुंची थीं ऐश्वर्या
हम यहां उसी समय की कुछ तस्वीरें लेकर आए हैं, जहां आप विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय और रोमांस के बादशाह शाहरूख खान को देख सकते हैं। यह दोनों एक्टर्स के लिए काफी खास लम्हा था। ट्रेडिनशल लुक में पहुंचीं ऐश्वर्या ने पीली साड़ी और हैवी गोल्ड ज्वैलरी पहनी थी, जिसमें वो हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। इस साल के बाद से लगभग हर साल ऐश्वर्या कान्स का हिस्सा बनी रही थीं।
10 मिनट तक मिला था स्टैडिंग ओवेशन
संजय लीला भंसाली और शाहरुख खान के साथ अपने अनुभव को शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने बताया था- "हमने रथ पर रेड कार्पेट पर एंट्री की थी। यह बहुत ही सम्मान की बात थी क्योंकि यह पहली बार था जब किसी भारतीय फिल्म की इस तरह स्क्रीनिंग की जा रही थी। फिल्म के बाद हमें 10 मिनट तक स्टैडिंग ओवेशन मिला था। मेरे और शाहरुख के लिए वो बहुत खास था। वो लम्हा हमें ताउम्र याद रहेगा।"
इंडियन सिनेमा के प्रतिनिधि
बता दें, 'देवदास' की स्क्रीनिंग Cannes के Grand Theatre Lumiere में की गई थी। खुद ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, हम फेस्टिवल में आर्टिस्ट के तौर पर नहीं बल्कि इंडियन सिनेमा के प्रतिनिधि के रूप में भी शामिल हुए थे। उस वक्त हमें और हमारी फिल्म को जैसा रिस्पॉन्स मिला था, वह मुझे हमेशा याद रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications


