क्यूट अबराम..फील्ड हो या एयरपोर्ट जब पापा साथ तो बस मस्ती ही मस्ती!
शाहरूख खान के बेटे अबराम खान पहले ही हर किसी को अपनी क्यूट हरकतों के कारण दिवाना बना चुके हैं। वो अभी तीन साल के भी नहीं हैं लेकिन वो जहां जाते हैं छा जाते हैं। शाहरूख खान पिछली बार भी अबराम को लेकर कोलकाता गए थे और तब भी अबराम सुर्खियों में आए थे।
इस बार भी शाहरूख खान अबराम को लेकर पहुंचे और फिर से हर किसी को अबराम पर प्यार आ गया। कभी मैच देखते तो कभी स्टेडियम में खेलते अबराम की हर एक्टिविटी पर कैमरा और लोगों की निगाहें थी।
[सलमान के पास सैकड़ो साबुन तो सैफ के बाथरूम में लाइब्रेरी...!]
कहना गलता नहीं होगा कि स्टेडियम में शाहरूख खान और क्रिकेटर्स के होते हुए स्टारडम अबराम के सामने फीका रह गया।शाहरूख भी अपने क्यूट से बेटे के साथ खेलते नजर आए। अबराम और शाहरूख की जोड़ी को देखकर लगता है कि अबराम के लिए बस पापा साथ में होने चाहिए फिर वो फील्ड या एयरपोर्ट मस्ती शुरू हो जाती है।
पापा-बेटे की यह प्यारी सी जोड़ी बॉलीवुड की सबसे क्यूट जोड़ी है जिसे हरकोई पसंद करता है। देखिए तस्वीरों में दोनों ने स्टेडियम पहुंच कर कितना इंज्वॉय किया।


Click it and Unblock the Notifications