शाहरुख खान- अजय देवगन की 3 फिल्में, दीपिका- कृति की 2, साल 2023 में सबसे ज्यादा फिल्में लेकर आएंगे ये स्टार्स

साल 2022 में रिलीज होने वाली अब कुछ बड़ी फिल्मों का इंतजार है। लेकिन बॉलीवुड अगली साल की शानदार शुरुआत के लिए भी पूरी तरह से तैयार है। साल 2023 की शुरुआत तीन बड़ी फिल्मों के साथ होने वाली है- आदिपुरुष, पठान और तेहरान। वहीं, बीते दिन सलमान खान ने भी अगले साल रिलीज होने वाली अपनी दो फिल्मों की घोषणा की है।
बता दें, बॉलीवुड के कई सितारों ने 2023 की रिलीज डेट्स को लॉक कर लिया है। गणतंत्र दिवस से लेकर ईद, दिवाली, क्रिसमस.. सभी मौकों पर रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों का ऐलान कर दिया गया है।
खास बात है कि लगभग 4 सालों के लंबे अंतराल के बाद, 2023 में शाहरुख खान तीन बैक टू बैक फिल्मों के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं। जाहिर है SRK फैंस इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बहरहाल, शाहरुख के साथ साथ यहां जानते हैं बाकी सितारों की फिल्मों की लिस्ट, जो 2023 में बड़ी स्क्रीन पर धमाका करने वाले हैं।

शाहरुख खान
2023 में शाहरुख खान की तीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं-
पठान- सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम दिखेंगे।
जवान- 2 जून को आएगी अटली निर्देशित जवान। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दिखेंगी नयनतारा।
डंकी- वहीं, क्रिसमस के मौके पर यानि की 22 दिसंबर को आएगी राजकुमार हिरानी निर्देशित डंकी। फिल्म में शाहरुख और तापसी पन्नू की जोड़ी है।

जॉन अब्राहम
फिलहाल 2023 में सबसे ज्यादा फिल्में जॉन अब्राहम के नाम हैं। इनकी आगामी फिल्मों में है-
तेहरान- जॉन अब्राहम और मानुषी छिल्लर स्टारर ये फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होगी।
पठान- वहीं, इससे एक दिन पहले आने वाली फिल्म पठान में भी जॉन नजर आने वाले हैं। शाहरुख, दीपिका स्टारर इस फिल्म में जॉन निगेटिव भूमिका में होंगे।
तारीख- जॉन ने गणतंत्र दिवस के बाद स्वतंत्रता दिवस को भी लॉक कर लिया है। ये फिल्म 15 अगस्त को आएगी।
100 %- वहीं, दिवाली के मौके पर फिलहाल आने वाली है साजिद खान निर्देशित 100 परसेंट.. जिसमें जॉन के साथ रितेश देशमुख और नोरा फतेही दिखेंगे।

अजय देवगन
2023 में अब तक अजय देवगन की भी तीन फिल्में फाइनल हो चुकी हैं।5 महीनों में अजय देवगन की तीन फिल्में आएंगी।
मैदान- 17 फरवरी 2023 को रिलीज होगी अमित शर्मा निर्देशित मैदान, जिसमें अजय फुटबॉल कोच की भूमिका निभा रहे हैं।
भोला- 30 मार्च को रिलीज होगी 'भोला'.. जिसमें अजय देवगन के साथ दिखेंगी तबू।
Untitled film- 16 जून को आएगी नीरज पांडे निर्देशित अजय देवगन की थ्रिलर फिल्म।रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले इस फिल्म को अजय देवगन और नीरज पांडे मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

सलमान खान, अक्षय कुमार
फिलहाल 2023 के लिए सलमान खान और अक्षय कुमार दो- दो फिल्मों के साथ तैयार हैं।
सेल्फी- 24 फरवरी को रिलीज होगी ये फिल्म, जिसमें अक्षय कुमार के साथ इमरान हाशमी, डायना पेंटी और नुसरत भरूचा दिखेंगे।
किसी का भाई किसी की जान- फिर 21 अप्रैल को आएंगे सलमान खान, जिसमें उनके साथ दिखेंगी पूजा हेगड़े।
टाइगर 3- फिर दिवाली को भी लॉक किया है दबंग खान ने। इस दिन रिलीज होगी सलमान खान- कैटरीना कैफ की बहुप्रतीक्षित टाइगर 3।
बड़े मियां छोटे मियां- वहीं क्रिसमस पर यानि की 22 दिसंबर को आएगी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की ये फिल्म।

रणबीर कपूर- कार्तिक आर्यन
सलमान, अक्षय के अलावा अगले साल रणबीर कपूर और कार्तिक आर्यन की भी 2- 2 फिल्में फाइनल हो चुकी हैं।
शहजादा- कार्तिक और कृति सैनन स्टारर ये फिल्म 10 फरवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्देशक हैं रोहित धवन।
लव रंजन की फिल्म- वहीं, रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर लव रंजन की रॉम-कॉम रिलीज होगी 8 मार्च को।
सत्यप्रेम की कथा- कार्तिक और कियारा आडवाणी स्टारर ये फिल्म 29 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
एनिमल- वहीं, रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर ये 11 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक हैं संदीप वांगा रेड्डी।

दीपिका पादुकोण और कृति सैनन
वहीं, अभिनेत्रियों में दीपिका पादुकोण और कृति सैनन के नाम भी दो- दो फिल्में फाइनल हैं, जो 2023 में रिलीज होगी।
दीपिका की फिल्मों में है पठान (25 जनवरी) और फाइटर (28 सितंबर)। वहीं, कृति की फिल्मों में शामिल है- आदिपुरुष (12 जनवरी) और शहजादा (10 फरवरी)..


Click it and Unblock the Notifications