जब Shahrukh Khan ने ऐश्वर्या राय को इस बड़ी फिल्म में रानी मुखर्जी से करवा दिया था रिप्लेस!

Shahrukh Khan- Rani Mukerji: शाहरुख खान और रानी मुखर्जी ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और इनकी जोड़ी काफी हिट रही है। इनके फैंस के पसंदीदा फिल्मों में एक रही है वीर-ज़ारा, जो साल 2004 में रिलीज हुई थी। यश चोपड़ा की ये फिल्म अपने कंटेंट और म्यूजिक की वजह से बड़ी हिट साबित हुई थी। खासकर रानी मुखर्जी के किरदार को बहुत तारीफ मिली थी।
वीर ज़ारा में रानी मुखर्जी यानि सामिया सिद्दीकी का किरदार एक पाकिस्तानी एक्टिविस्ट आसमां जहांगीर पर आधारित था। खास बात है कि ये किरदार खासतौर से ऐश्वर्या राय के लिए लिखा गया था। ऐश्वर्या इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थीं। लेकिन शाहरूख खान ने मजबूर होकर यश चोपड़ा पर दबाव डालकर फिल्म से ऐश्वर्या राय को रिप्लेस करवा दिया।
शाहरुख के इस फैसला का एक कारण था..वो सलमान और ऐश्वर्या के ब्रेकअप के बाद कुछ ऐसा नहीं करना चाहते थे जिससे सलमान नाराज़ हों। बता दें, इस फिल्म की शूटिंग से पहले, ऐश्वर्या राय और शाहरूख खान फिल्म "चलते चलते" की शूटिंग कर रहे थे जहां सेट पर पहुंचकर सलमान खान ने काफी तमाशा किया था। इसलिए शाहरूख ने ऐश्वर्या के साथ काम ना करने में ही बेहतरी समझी थी।
बहरहाल, वीर ज़ारा, बॉलीवुड की सबसे क्लासिक फिल्मों में शुमार हुई थी और फिल्म ने उस साल काफी अवार्ड्स अपने नाम किए थे।

शाहरुख- ऐश्वर्या का कोल्ड वॉर
गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय बच्चन और शाहरूख खान के बीच लंबे समय तक कोल्ड वॉर रहा था और इसके कारण थे सलमान खान। ऐश्वर्या, शाहरूख खान के साथ चलते चलते की शूटिंग कर रही थीं। उसी दौरान उनके और सलमान खान के रिश्ते खराब होने लगे थे। दोनों के बीच अनबन इतनी बढ़ गई कि ऐश्वर्या राय ने सलमान खान का फोन उठाना बंद कर दिया। एक दिन सलमान खान, चलते चलते के सेट पर आए और खूब तोड़ फोड़ और तमाशा किया। किसी तरह समझा बुझाकर उन्हें वापस लौटाया गया।

ऐश्वर्या को कर दिया रिप्लेस
लेकिन शाहरूख खान अपनी फिल्म में कोई अड़चन नहीं चाहते थे, और उन्होंने ऐश्वर्या राय को रातों रात अपनी फिल्म से रिप्लेस कर दिया और रानी मुखर्जी ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी। ऐश्वर्या राय को इस बारे में बताया भी नहीं गया कि उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया है और अब वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। इस बात से ऐश्वर्या राय को काफी चोट पहुंची।

भूली नहीं हैं ऐश्वर्या
एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय बच्चन ने दिल खोलकर इस बारे में बात की थी। सलमान खान के साथ अपने कंट्रोवर्शियल रिलेशनशिप पर अपने पुराने इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने कहा था कि मैं माफी भले ही दे दूं पर मैं कुछ भी भूलती नहीं हूं।
उस दौरान बॉलीवुड में सलमान, शाहरूख, प्रीति ,रानी, करण, फराह, ऐश सबका एक ग्रुप था। लेकिन सलमान खान - ऐश्वर्या राय के ब्रेकअप के बाद अचानक से ही सबके सामने एक ही मुश्किल थी, अपना साइड चुनना। और सबने सलमान को चुना। इस बात से ऐश्वर्या राय को बहुत चोट भी लगी और उनका काफी नुकसान भी हुआ।

पांच फिल्मों से रिप्लेस करवाया
ऐश्वर्या राय ने सिमी ग्रेवाल के इंटरव्यू में कहा भी कि शाहरूख ने उस वक्त उन्हें पांच फिल्मों से रिप्लेस करवाया था और उन्होंने ऐसी उम्मीद ही नहीं की थी। ये फिल्में थीं चलते चलते जिसे रानी मुखर्जी ने पूरा किया, वीर ज़ारा, मैं हूं ना, कल हो ना हो और मुन्नाभाई एमबीबीएस जिसे शाहरूख खान के साथ काजोल को ऑफर किया गया था।

सालों बाद आए साथ
सालों बाद शाहरूख खान और ऐश्वर्या राय एक पार्टी में मिले और शाहरूख खान ने बीती सारी बातों के लिए ऐश्वर्या राय से माफी मांगी। दोनों सुपरस्टार्स करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में भी साथ दिखे थे।


Click it and Unblock the Notifications











