बॉलीवुड के इन स्टार्स ने ठुकराया हैं हॉलीवुड के ऑफर, फिल्मों के नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

Bollywood stars rejected

अक्सर बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के बारे में सुनने में आता है कि किसी एक्टर ने फिल्म का ऑफर ठुकराया है। या किसी एक्टर ने दूसरी इंडस्ट्री में काम करने से मना कर दिया है। लेकिन क्या आपने कभी यह सुना है कि हॉलीवुड में काम करने का मौका मिला हो और किसी एक्टर ने उसे ठुकरा दिया है। प्रियंका चोपड़ा से लेकर दीपिका पादुकोण तक जहां बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी काम करके ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। वहीं कुछ बॉलीवुड स्टार्स ऐसे भी हैं, जिनको अलग-अलग समय हॉलीवुड की फिल्मों के ऑफर तो आए लेकिन उन्होंने इन फिल्मों में काम करने से मना कर दिया। वो भी ऐसी फिल्मों का ऑफर किया गया, जिनके नाम सुनकर आप चौंक उठेंगे।

नसीरुद्दीन शाह :

नसीरुद्दीन शाह :

बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह को हॉलीवुड फिल्म 'हैरी पॉटर' में एल्बस डम्बलडोर का किरदार ऑफर किया गया था। लेकिन कुछ वजहों से बात नहीं बन पायी और वह इस सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए।

शाहरुख खान :

शाहरुख खान :

शाहरुख खान को फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' का ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। इस फिल्म का हिस्सा अनिल कपूर बने थे। बता दें, इस फिल्म को ऑस्कर अवार्ड मिल चुका है और इस फिल्म में गाने के लिए संगीतकार ए. आर. रहमान को गोल्डन ग्लोब और ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

ऋतिक रोशन :

ऋतिक रोशन :

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन को फिल्म 'पिंक पैंथर 2' का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया था। हालांकि मना करने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

गोविंदा :

गोविंदा :

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को साल 2009 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'अवतार' ऑफर की गयी थी। लेकिन गोविंदा ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया। इस फिल्म का निर्देशन ऑस्कर विजेता निर्देशक जेम्स कैमरून ने किया था।

ऐश्वर्या राय :

ऐश्वर्या राय :

बॉलीवुड स्टार ऐश्वर्या राय को साल 2004 में हॉलीवुड फिल्म 'ट्राय' ऑफर की गयी थी। लेकिन इस फिल्म में काफी बोल्ड सीन्स होने की वजह से ऐश्वर्या ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था।

इरफान खान :

इरफान खान :

दिवंगत एक्टर इरफान खान ने 'लाइफ ऑफ पाई' समेत कई हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। उन्हें फिल्म 'इंटरस्टेलर' का ऑफर किया गया था, लेकिन कुछ वजहों से उन्होंने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X