17 Years: सलमान के हाथों से निकलकर, शाहरुख को मिली थी 'देवदास'- हुई थी अवार्ड्स की बरसात
शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित के करियर की बेहतरीन फिल्मों में 'देवदास' हमेशा शामिल रहेगी। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'देवदास' को आज 17 साल हो चुके हैं। लेकिन फिल्म के लिए दर्शकों के दिलों में आज भी प्यार है। दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था। शानदार सेट्स, खूबसूरत कॉस्ट्यूम्स और कास्टिंग.. संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म को बेस्ट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
बता दें, इस फिल्म के लिए शाहरूख खान को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवार्ड से भी नवाजा गया। लेकिन काफी कम लोगों को पता है कि ये अवार्ड विनिंग रोल शाहरूख से पहले सलमान खान करना चाहते थे। लेकिन संजय लीला भंसाली को पता था कि यह किरदार सिर्फ शाहरूख ही निभा सकते हैं। इस फिल्म के बाद से संजय लीला भंसाली और सलमान खान की दुश्मनी की कहानी शुरू हो गई थी।

देवदास 2002 में आई बेहतरीन फिल्मों में शामिल रही। फिल्म को बेस्ट एक्टर से लेकर निर्देशक सभी अवार्ड हासिल किये। यहां तक की देवदास को उस साल पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया।
यहां जानें फिल्म देवदास से जुड़े और भी दिलचस्प किस्से-


Click it and Unblock the Notifications











