खुद को हेल्दी और फिट रखने के लिए यह स्पेशल नुस्खा अपनाते हैं शाहरुख खान, जानिए आप भी

'पठान' के आने में बस 4 दिनों का समय ही रह गया है। इसके बाद करीब 4 सालों बाद फिल्मी पर्दे पर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी कमबैक फिल्म 'पठान' के साथ धमाका करने की तैयारी में हैं। एक्शन पैक्ड इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी एक्शन करते नजर आने वाले हैं। फिल्म के रिलीज हो चुके 2 गानों ने धूम मचा कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया है।
वहीं दूसरी तरफ 'पठान' की टिकटों की अडवांस बुकिंग सारे रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। फिल्मों में इतने फिट दिखने और जमकर एक्शन करने वाले शाहरुख खान निजी जीवन में भी अपने स्वास्थ्य और खासतौर पर डाएट का बहुत ध्यान रखते हैं। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के पुराने वीडियो फिर से वायरल हुए वीडियो में वह अपने डाएट और खान-पान से जुड़ी बातों का खुलासा करते दिख रहे हैं।
इस वायरल वीडियो में शाहरुख खान कहते हुए दिख रहे हैं, "मैं हमेशा नॉर्मल खाना खाता हूं। मैं दिन में सिर्फ दो बार खाना खाता हूं और उसके बीच में कुछ नहीं खाता हूं। मैं कभी डाएट नहीं करता हूं।
मैं लंच करता हूं और डिनर करता हूं।" शाहरुख अपने खाने के मेन्यू के बारे में बताते हुए कहते हैं, "मैं बहुत बेसिक खाना खाता हूं, स्प्राउट्स, ग्रिल्ड चिकन, ब्रोकली खाता हूं। यहीं मैं बार-बार लगातार और हफ्ते में 7 दिन खाता हूं। लेकिन..."
इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि यह वीडियो शाहरुख के किसी फिल्म के सेट पर नहीं बनायी गयी है। वीडियो में शाहरुख ने अपने हाथों में एक कप पकड़ रखा है और वह खड़े होकर किसी से बात कर रहे हैं। इस वीडियो में शाहरुख आगे बताते हैं, "अगर मैं किसी दोस्त के घर में बैठा होता हूं तो वहां जो भी बना होता है, चाहे रोटी हो, पराठा हो, बिरयानी हो, खीर-लस्सी या फिर घी से बनी कोई चीज हो, मैं सब कुछ खाता हूं।"
बता दें कि शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'पठान' शुरू से ही विवादों से घिरी हुई है। इसके बाद से ही शाहरुख खान ने किसी भी प्रमोशनल इवेंट से दूरी बना ली है। सिर्फ शाहरुख खान ही नहीं बल्कि दीपिका और जॉन अब्राहम भी फिल्म से जुड़े प्रमोशनल इवेंट्स से दूर ही नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications