..................... Shahrukh khan actress nayanthara charged 5 crore for 50 seconds advertisement, know her networth - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान की ये हीरोइन 50 सेकंड के लेती है 5 करोड़, प्राइवेट जेट और 4 घरों की है मालकिन

Nayanthara, Shahrukh Khan

नयनतारा साउथ की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि अब तो वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी डेब्यू कर चुकी है। उनका हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म जवान में देखा गया था। उनकी एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीत लिया और आपको बता दें कि एक्शन सीन से हर कोई इंप्रेस भी हो गया था। लेकिन नयनतारा एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक बिजनेस वूमेन भी है। आज हम आपको नयनतारा के लग्जरी लाइफ़स्टाइल के बारे में बताने वाले हैं और उनके पास में कितनी संपत्ति है यह भी बताएंगे।

नयनतारा के पास है खुद का प्राइवेट जेट

नयनतारा उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में शुमार है जिनके पास में अपना एक खुद का प्राइवेट जेट है। अल्लू अर्जुन और रामचरण की तरह ही उनके पास भी एक प्राइवेट जेट है। वह साउथ इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्री मानी जाती है और एक फिल्म के लिए तकरीबन 10 करोड रुपए का चार्ज लेती हैं। उन्होंने इतनी ही फीस शाहरुख खान की फिल्म जवान के लिए भी ली थी। लेकिन इसके अलावा वह एडवर्टाइजमेंट से भी अच्छी खासी इनकम जनरेट कर लेती है।

50 सेकंड के विज्ञापन के लिए लेती है 5 करोड़

न्यूज़ 18 की एक रिपोर्ट की माने तो आपको बता दें कि नयनतारा 50 सेकंड के एक विज्ञापन के लिए 5 करोड रुपए लेती हैं। वैसे तो वह एक विज्ञापन के लिए 4 से 7 करोड़ पर लिया करती हैं। एक्ट्रेस के चार शानदार घर है, जिनमें से एक मुंबई में है। वह अपने पति विग्नेश के साथ में 4 बीएचके फ्लैट में रहा करती हैं। खबरों के अनुसार इस फ्लैट की कीमत 100 करोड़ की है। उनके फ्लैट में एक सिनेमा हॉल और स्विमिंग पूल के साथ मल्टी फंक्शनल जिम भी मौजूद है। इतना ही नहीं नयनतारा के पास में हैदराबाद के बंजारा हिल्स में 30 करोड रुपए के दो अपार्टमेंट मौजूद है। इसके अलावा कुछ महीने पहले उन्होंने मुंबई में एक अपार्टमेंट भी खरीदा।

नयनतारा का कार कलेक्शन

नयनतारा के पास में कार कलेक्शन भी मौजूद है और उनके पास में सबसे महंगी कार 1.76 करोड़ की है और यह बीएमडब्ल्यू की 7 सीरीज है। इतना ही नहीं उनके पास में एक करोड़ की मर्सिडीज़ GLS350D भी मौजूद है। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास में बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज की कार भी मौजूद है। खबरों के अनुसार एक्ट्रेस कुल 200 करोड़ की संपत्ति की मालकिन है।

नयनतारा का करियर

नयनतारा के करियर की बात की जाए तो आपको बता दें कि उन्हें आखिरी बार ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान में शाहरुख खान के अपोजिट में देखा गया था। इस फिल्म के दौरान उन्होंने पुलिस की भूमिका निभाई। उनकी फिल्म में वर्ल्ड वाइड अच्छा खासा कलेक्शन इकट्ठा किया। जवान फिल्म अभी तक तकरीबन वर्ल्डवाइड तौर पर हजार करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन इकट्ठा कर चुकी है।

Read more about: nayanthara shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X