#PicOfTheDay: रात में इन दो KHANS की ये खास तस्वीर वायरल हो चुकी है!
शाहरूख खान के बेटे अबराम वाकई 20 साल बाद के सुपरस्टार हैं और इसमें कोई शक नहीं। पापा के साथ ल़ॉन्ग ड्राइव पर निकले अबराम की ये तस्वीर देखकर तो आपको यकीन ही हो जाएगा।
शाहरूख खान और अबराम बॉलीवुड के सबसे कूल बाप बेटे हैं। कम से कम उनकी हर तस्वीर तो यही कहती है। वहीं अबराम अपने पापा की परछाई हैं। वो उनके साथ हर जगह मौजूद रहते हैं, प्रमोशन तक में। हाल ही में रईस प्रमोशन के दौरान अबराम ने बीच में ही शूट रोक दी क्योंकि उन्हें अपने अंगूठे की चोट दिखानी थी और उनका वीडियो वायरल हो गया।
खैर, अब शाहरूख और अबराम की एक ताज़ा तस्वीर वायरल हुई है और इसे देखकर आप समझ जाएंगे कि अब शाहरूख का समय गया...नए सुपरस्टार तो अभी से अबराम ही हैं!

गौरतलब है कि शाहरूख और अबराम की तस्वीरें इंटरनेट पर हमेशा वायरल रहती हैं। अबराम के नाम के इतने फैन क्लब सोशल मीडिया पर हैं कि आप अंदाज़ा भी नहीं लगा सकते।
करण जौहर ने अपनी बायोग्राफी में लिखा है कि अबराम जब भी मेरे ऑफिस खेलने आता है तो पूरे ऑफिस में उसे देखने के लिए उथल पुथल मच जाती है। ऐसा लगता है कि ब्रैड पिट आ गया हो।
[आराध्या बच्चन - आज़ाद राव खान की PARTY PICS]
वहीं दूसरी तरफ, अबराम के बारे में पूछे जाने पर एक बार शाहरूख ने कहा था कि वो सुपरस्टार होगा और आराध्या उसकी हीरोइन होगी।
अब जितनी क्यूट अबराम की बातें हैं, उतनी ही क्यूट उनकी ये तस्वीरें भी हैं। फटाफट देख लीजिए -


Click it and Unblock the Notifications