..................... Happy Birthday Shahrukh Khan: Know 56 facts about Shahrukh Khan on his 56th Birthday | शाहरुख खान का 56वां जन्मदिन, जानें 56 खास बातें - Hindi Filmibeat

हैप्पी बर्थडे शाहरुख खान: 56 के हुए बादशाह, जानें उनकी जिंदगी से जुड़ी 56 ख़ास बातें

शाहरुख खान को लेकर फैंस का बेपनाह प्यार पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है। आर्यन खान केस के दौरान फैंस लगातार किंग खान के साथ बने रहे, उन्हें सपोर्ट करते रहे। बॉलीवुड के बादशाह आज अपना 56वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में दुनियाभर से उनके फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

हर साल हज़ारों की संख्या में शाहरुख़ के फैंस उनके जन्मदिन पर अपने सुपरस्टार की एक झलक के लिए उनके घर 'मन्नत' के सामने घंटों खड़े रहते हैं। इस साल भी रात 12 बजे कुछ वैसा ही नजारा रहा। दूर दूर से फैंस आकर मन्नत के सामने अपने सुपरस्टार के प्रति एकजुटता दिखा रहे हैं।

happy-birthday-shahrukh-khan

शाहरुख खान ने बॉलीवुड में दो दशक से ज्यादा का समय गुजारा है और अपने अभिनय और व्यक्तिव्य के दम पर उन्होंने विश्व भर में अपनी खास पहचान बनाई है। फिलहाल शाहरुख की आगामी फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

यहां जानें शाहरुख खान से जुड़ी 56 खास बातें-

शाहरुख खान

शाहरुख खान

1. शाहरुख ख़ान का जन्म 2 नवंबर 1965 को ताज मोहम्मद ख़ान और लतीफ़ फ़ातिमा के घर दिल्ली में हुआ था।

2. लेकिन शुरुआती पांच सालों तक वो अपनी नानी के साथ मैंगलोर में रहे। उनके नाना मैंगलोर पोर्ट के मुख्य अभियंता थे।

पढ़ाई

पढ़ाई

3. दिल्ली में पले बढ़े शाहरुख सैंट कोलंबस स्कूल में पढ़ाई के दौरान खेलों में काफ़ी रूचि लेते थे। फुटबॉल में उन्हें गहरी रूचि थी।

4. बाद में उन्होंने हंसराज कॉलेज से अर्थशास्त्र में बीए पास किया और जामिया मिलिया इस्लामिया में मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की।

माता- पिता

माता- पिता

5. शाहरुख जब 15 साल के थे तब कैंसर से उनके पिता का निधन हो गया। उनके पिता वकील और स्वतंत्रता सेनानी थे। वो जब 14-15 साल के थे तो स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जेल गए। उन्होंने कई बिजनेस में हाथ आजमाए लेकिन असफल रहे।

6. शाहरुख़ ख़ान की पहली कमाई 50 रुपये की थी जो उन्होंने पंकज उदास के कंसर्ट के दौरान कमाया। इस कमाई के पैसे से वो ट्रेन से आगरा ताजमहल देखने गए थे।

7. शाहरुख़ से थियेटर डायरेक्टर बैरी जॉन ने एक बार अपनी एक नाटक के लिए ऑडिशन देने को कहा। इसमें उन्हें एक डायलॉग के साथ प्रमुख डांसर का किरदार मिला।

अभिनय की शुरुआत

अभिनय की शुरुआत

8. अजमेर शरीफ की दरगाह पर उन्हें एक फकीर ने कहा था कि अब तुम्हारे पास करोड़ो रुपए आने वाले हैं। ये भविष्यवाणी सच भी साबित हुई।

9. शाहरुख का पहला टीवी सीरियल कर्नल कपूर द्वारा निर्देशित फ़ौजी (1989) था। कर्नल कपूर ने कुछ लड़कों को दौड़ा कर देखा.. केवल कुछ ही लड़के वापस लौटे जिनमें शाहरुख़ भी एक थे। शाहरुख़ उनके साथ फ़ौजी के लिए चुन लिए गए।

10. वागले की दुनिया, दूसरा केवल सरीखे सीरियल में काम करने के बाद शाहरुख़ को टीवी सीरियल सर्कस (1989-90) में रेणुका शहाने के साथ काम मिला।

सेना में जाने की तमन्ना

सेना में जाने की तमन्ना

11. शाहरुख़ जब छोटे थे तो उनकी सेना में जाने की तमन्ना थी और उन्होंने आर्मी स्कूल कोलकाता में एडमिशन भी लिया लेकिन उनकी मां इसके लिए राजी नहीं हुईं।

12. स्कूल में उनका 4 दोस्तों का एक गैंग था.. जिसका नाम था C गैंग। प्रतिद्वंद्वी स्कूल गैंग जैसे पीएलओ गैंग, सरदार गैंग के जवाब में उसका एक लोगो था। वे सभी C सेक्शन में पढ़ते थे, इसीलिए गैंग का नाम भी वही रख दिया।

13. शाहरुख का नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा के साथ नजदीकी रिश्ता रहा। उनके पिता 1974 तक एनएसडी में मेस चलाते थे और तब शाहरुख़ अपने पिता के साथ वहां जाया करते।

गौरी से मुलाकात

गौरी से मुलाकात

15. एक आर्मी वाले की बेटी गौरी छिब्बा के स्कूल के दौरान ही शाहरुख़ की उनसे मुलाकात हुई। एक डांस पार्टी के दौरान दोनों की आपस में बातचीत हुई और तब से शाहरुख उन्हें दिल दे बैठे। इन दोनों की शादी 25 अक्तूबर 1991 को हुई।

16. शाहरुख़ को गौरी से मुलाकात की तारीख़ 09.09.1984 याद है, ये वही तारीख़ है जब उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस भी मिला था।

17. जब शाहरुख की मां अस्पताल में भर्ती थीं, उन्होंने अपनी मां को सर्कस का एक एपिसोड दिखाने की ख़ास अनुमति ली, लेकिन वो इतनी बीमार थीं कि शाहरुख़ को पहचान तक नहीं सकीं. अप्रैल 1991 में उनकी मौत हो गई।

बॉलीवुड एंट्री

बॉलीवुड एंट्री

18. मां के निधन के दर्द के उबरने के लिए शाहरुख एक साल के लिए मुंबई आए और फ़िर कभी वापस नहीं लौटे।

19. 1991 में उन्होंने अपनी पहली फ़िल्म हेमा मालिनी 'दिल आसना है' साइन किया। जबकि मुख्य अभिनेता के रूप में उनकी पहली फ़िल्म 25 जून 1992 को 'दीवाना' आई।

20. दीवाना के लिए शाहरुख खान ने बेस्ट डेब्यू का अवार्ड भी अपने नाम किया था।

फिल्में

फिल्में

21. शाहरुख खान ने बॉलीवुड में 29 साल गुजार लिये हैं।

22. डर, दिल तो पागल है, कुछ कुछ होता है, ज़माना दीवाना, यस बॉस, कभी खुशी कभी गम, चेन्नई एक्सप्रेस समेत 9 फ़िल्मों में शाहरुख़ का नाम राहुल है।

23. राज नाम भी शाहरुख़ ख़ान को प्रिय रहा.. राजू बन गया जैंटलमैन, डीडीएलजे, बादशाह, मोहब्बतें, रब ने बना दी जोड़ी में उनका यही नाम रहा।

24. शाहरुख़ केवल 4-5 घंटे सोते हैं.. उनका फेवरेट लाइन है कि सोना जीवन को बर्बाद करना है।

अवार्ड

अवार्ड

25. 2005 में शाहरुख खान को पद्म श्री सम्मना मिला। यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग से डॉक्टरेट की उपाधि भी मिली।

26. 2014 में फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार लिजन डी ऑनर दिया गया।

27. दिलीप कुमार के अलावा शाहरुख खान ही ऐसे अभिनेता हैं, जिन्हें 8 बार फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिल चुका है। साथ ही एक बार बेस्ट विलेन का अवार्ड भी मिल चुका है।

28. शाहरुख को अब तक नेशनल अवार्ड सम्मान नहीं मिला है।

सलमान के साथ काम

सलमान के साथ काम

29. शाहरुख़ और सलमान ने 1996 में महमूद की बतौर निर्देशक पहली फ़िल्म दुश्मन दुनिया में साथ काम किया था। इसमें उनका कैमियो था।

30. इसके बाद शाहरुख- सलमान ने करण- अर्जुन, कुछ कुछ होता है, हम तुम्हारे हैं सनम, हर दिल जो प्यार करेगा, जीरो, ट्यूबलाइट जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

31. पत्नी और बच्चों के अलावा शाहरुख़ के साथ उनकी बड़ी बहन लालारुख़ रहती हैं। वो एमए, एलएलबी हैं।

32. शाहरुख के तीन बच्चे हैं- आर्यन, सुहाना और अबराम..

सामाजिक कार्य

सामाजिक कार्य

33. 2007 में लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में शाहरुख का वैक्स स्टेचू शुमार किया गया। इनके बाद इनका स्टेचू दिल्ली संग्रहालय में लगाया गया।

34. 2012 में 12 गांव और 2009 में 5 गांव गोद लिए।

35. शाहरुख ने सुनामी राहत के लिए 2.5 मिलियन का दान दिया था।

36. शाहरुख एसिड अटैक से पीड़ित महिलाओं के लिए भी एक संस्था चलाते हैं, जिसका नाम है- मीर फाउंडेशन।

डीडीएलजे

डीडीएलजे

37. दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे की कहानी सुनने के बाद शाहरुख़ ने फ़िल्म के लिए ना कह दिया था। तब शाहरुख़ एक रोमांटिक फ़िल्म नहीं करना चाहते थे। बाद में यश चोपड़ा के समझाने पर उन्होंने फिल्म साइन की।

38. डीडीएलजे की शूटिंग खेतों में किए जाने का जब किसानों ने विरोध किया तो शाहरुख़ ख़ान ने ख़ास हरियाणवी लहजे में उन्हें इसके लिए राजी किया, तब जा कर 'तुझे देखा तो ये जाना सनम...' शूट की गई..

39. दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे एकलौती फिल्म है, जो रिलीज होने के 25 सालों बाद भी सिनेमाघर में चल रही है।

40. शाहरुख़ ने फ़िल्म जोश में 'अपुन बोला...' गाना भी गाया है..

रामलीला

रामलीला

41. एक युवा के रूप में शाहरुख़ ख़ान कुमार गौरव से मिलना चाहते थे क्योंकि उन्हें लगता था कि वो कुमार गौरव के जैसे दिखते हैं।

42. शाहरुख़ रामलीला में भी काम कर चुके हैं। छाबरा रामलीला नई दिल्ली के साथ.. वो वानर सेना में हुआ करते थे।

43. रामलीला में ब्रेक के दौरान वो उर्दू की शायरी कहा करते और इसके एवज में उन्हें 1 रुपये का ईनाम मिला करता था।

44. शाहरुख़, आमिर और सैफ़ ने एक साथ 1993 में फ़िल्म पहला नशा में एक कैमियो की भूमिका निभाई।

घुड़सवारी से डर

घुड़सवारी से डर

45. शाहरुख टेक्नोलॉजी प्रेमी हैं।

46. स्कूल के दौरान शाहरुख़ हिंदी में कमजोर थे. जब एक बार उन्हें 10 में दस अंक मिले तो उनकी मां उन्हें देवानंद की फ़िल्म जोशीला दिखाने ले गईं।

47. शाहरुख़ को फ़िल्मों में घुड़सवारी सीन से डर लगता है।

48. शाहरुख खान आईपीएल क्रिकेट टीम के मालिक भी हैं। उनकी टीम का नाम है- कोलकाता नाइट राइडर्स

सम्मान

सम्मान

49. शाहरुख़ ऐसे पहले बॉलीवुड एक्टर हैं जिन्हें मलेशिया के (नाइटहुड के समान) प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया है। 2014 में उन्हें फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार लिजन ऑफ़ ऑनर दिया गया। यूनिवर्सिटी ऑफ़ एडिनबर्ग से डॉक्टरेट की उपाधि भी मिली।

50. 2007 में लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में शाहरुख का वैक्स स्टेचू शुमार किया गया। इनके बाद इनका स्टेचू दिल्ली संग्रहालय में लगाया गया।

51. 2004 में शाहरुख़ ख़ान टाइम मैगज़ीन के कवर पर भी आए।

सबसे अमीर अभिनेता

सबसे अमीर अभिनेता

51. शाहरुख की गिनती विश्व के सबसे अमीर अभिनेताओं में होती है।

52. शाहरुख ट्विटर पर भी सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने सितारों में शामिल हैं। ट्विटर पर उन्हें 39.1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

53. शाहरुख खान बहुत लोगों के लिए प्रेरणा हैं.. लेकिन शाहरुख खान के लिए जो एक्टर्स आइडल रहे हैं.. वो हैं Michael J Fox और Peter Sellers..

पर्सनल लाइफ

पर्सनल लाइफ

54. शाहरुख अपने बच्चों के साथ बहुत सारा समय बिताने की कोशिश करते हैं.. बच्चों के नजदीक रहने के लिए ही वे इटैलियन खाना बनाना सीख रहे हैं.. वे बच्चों के लिए पास्ता बनाते हैं। एक्टर ने कहा- उन्हें रोजाना सुबह 2-3 बजे खाना चाहिए होता है। तब मैं उन्हें पास्ता बनाकर खिलाता हूं।

55. शाहरुख खान और गौरी खान ने मिलकर कोरोना व लॉकडाउन में करोड़ों जरुरतमंदों को मदद दी है।। उन्होंने न केवल अपना ऑफिस क्वारंटाइन सेंटर बनाने के लिए दिया बल्कि अम्फान तूफान से प्रभावित लोगों के लिए भी मदद दी।

56. यशराज बैनर तले शाहरुख खान की फिल्म पठान साल 2022 में रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X