Zero 100 करोड़ी पक्की है, इससे पहले Khan ने देखा बुरा वक्त, नहीं रिलीज हुईं 5 फिल्में
हाल ही में शाहरुख खान की आने वाली फिल्म जीरो का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ है। रिलीज होते ही ये ट्रेलर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो बन गया है। जीरो में शाहरुख खान के धमाकेदार अंदाज ने सभी को हिला कर रख दिया। जीरो में शाहरुख खान बौने के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी नजर आने वाली हैं। वहीं फिल्म में सलमान खान भी कैमियो कर रहे हैं।
[अक्षय कुमार Best हैं, हीरो ही नहीं खूंखार विलेन में भी जबरदस्त, ये रहे 7 सबूत]
जीरो शाहरुख खान की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म साबित होने वाली है। इस फिल्म के बजट का एक बड़ी हिस्सा सिर्फ VFX पर ही खर्चा गया है। मेकर्स शाहरुख के किरदार को जीवंत बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते थे। शाहरुख के करियर के लिए ये फिल्म वरदान साबित हो सकती है क्योंकि पिछले काफी वक्त से उन्हें एक बड़ी हिट की दरकार है। देखने वाली बात ये है कि शाहरुख खान का ये एक्सपेरिमेंट लोगों को कितना पसंद आता है।

बात शाहरुख की करें तो वे बॉलीवुड के किंग यूं ही नहीं कहे जाते। वे अपने करियर के बेहद खराब दौर से निकल कर किंग बने हैं। शाहरुख के करियर में ऐसी कई बड़ी फिल्में हैं जो आज तक रिलीज नहीं हुईं। तो चलिए इसी बात पर हम आपको आगे बताते हैं शाहरुख खान की उन फिल्मों के बारे में जो आज तक रिलीज नहीं हो पाईं।


Click it and Unblock the Notifications