शूटिंग के लिए शाहरुख़ खान रहे थे दो दिन तक प्यासे, एक घूंट से भी पूरे गाने की उड़ सकती थी धज्जियां

Shah Rukh Khan, Om Shanti Om

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान को बॉलीवुड इंडस्ट्री का बादशाह कहा जाता है और आपको बता दें कि वह तकरीबन 3 दशकों से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। साल 2023 में 'पठान' और 'जवान' जैसी फिल्मों की वजह से उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। लेकिन आपको बता दे कि फराह खान ने एक बार यह बताया कि शाहरुख खान की इस पापुलैरिटी का पूरा का पूरा क्रेडिट उनकी डेडीकेशन को समर्पित है।

फराह खान ने शाहरुख की खूब की तारीफ

दरअसल, आपको बता दें कि फराह खान ने इसी पर बात करते हुए शाहरुख खान के साथ जवान के गाने 'चलेया' की शूटिंग को उन्होंने याद किया और बताया कि किस तरीके से एक-एक स्टेप को परफेक्ट बनाने के लिए उन्होंने रिहर्सल पर काफी ज्यादा फोकस किया। शाहरुख खान की अदाकारी को भी दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

शाहरुख को चोट के चलते करवानी पड़ी सर्जरी

लेकिन अब हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के साथ में उनके पॉडकास्ट में फराह खान ने बातचीत के दौरान जिक्र किया कि 'मैं हूं ना' के लिए वह शाहरुख खान का बिना शर्ट में एक शॉट लेना चाहती थी। लेकिन शाहरुख खान अपनी पीठ पर लगी चोट की वजह से अपने शरीर पर फोकस नहीं कर पाए। बाद में उन्हें इसके लिए सर्जरी करवानी पड़ी।

शूटिंग के लिए शाहरुख ने 2 दिन तक नहीं पिया पानी

इसी पॉडकास्ट के दौरान फराह खान ने आगे बताया कि "ओम शांति ओम के वक्त उन्होंने यह कहा था कि मैं तुमसे वादा किया था कि जब मैं पहली बार कैमरे के सामने अपनी शर्ट को उतारूंगा तो मैं तुम्हारे लिए ऐसे करूंगा। इसके लिए उन्होंने दो दिन तक पानी तक नहीं पिया था क्योंकि इससे उनका पेट फूल सकता था। इसी तरह से 'दर्द ए डिस्को' गाने की शूटिंग हुई थी और उनका लुक ऐसा नजर आया था।"

अपने हर एक स्टेप को बेहतर बनाना चाहते हैं शाहरुख

इसी के आगे फराह खान ने जिक्र किया कि किस तरीके से वह शाहरुख खान को देखकर काफी ज्यादा दंग रह गई थी क्योंकि 32 साल के बावजूद भी शाहरुख खान ने उनसे जवान के गाने 'चलेया' के रिहर्सल करवाने के लिए जोर दे दिया था। ऐसा इसीलिए क्योंकि उनको ऐसा लगता था कि वह बेहतर डांस कर पाएंगे।

32 साल बाद भी रिहर्सल करना चाहते थे शाहरुख खान

फराह खान ने आगे बताया कि उन्होंने कहा कि "मैं अभी जवान के लिए एक गाना किया है और 32 साल बाद भी वह रिहर्सल करना चाहते थे। मैंने तो कह दिया कि तुमको क्या दिक्कत है? तुम पागल हो क्या? उन्होंने मुझसे कहा कि नहीं, मैं बस सोच रहा हूं कि अगर मैं रिहर्सल कर लूंगा तो डांस बेहतर कर पाऊंगा।"

More from Filmibeat

Read more about: shah rukh khan om shanti om
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X