शहनाज गिल से लेकर मंदिरा बेदी तक, पार्टनर की मौत के बाद खुश रहने की वजह से इन्हें होना पड़ा था ट्रोल

Cover Image

किसी भी इंसान की जिंदगी अगर कोई खुशनुमा बनाता है, तो वह है प्यार। प्यार को एक बेहद खूबसूरत अहसास माना जाता है। जब प्यार की बात होती है तो हम फिल्मों को कैसे नजरअंदाज कर सकते हैं। फिल्में ही हैं जो किसी इंसान के मन में रोमांस और प्यार की चाशनी घोलते हैं। 'शेरशाह', 'लुटेरा' और 'रांझणा' जैसी कई फिल्में ऐसी हैं, जिनमें लव स्टोरिज अधुरी रह गयी हैं। इन फिल्मों का हर एक फैन इसका अफसोस करता है। लोगों का मानना है कि अगर इन फिल्मों का क्लाइमेक्स कुछ और होता तो बात ही कुछ और होती। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उसी तरह से असल जिंदगी में भी कई प्रेम कहानियां फिल्मों की तरह ही अधूरी ही रह गयी लेकिन जिंदगी फिल्मों की तरह नहीं होती है। असल जिंदगी में क्लाइमेक्स के बाद आगे बढ़ना होता है। और जब बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस ने अपने पार्टनर की अचानक हुई मौत के बाद जीवन में आगे बढ़ने और खुश होने की कोशिश की तो उन्हें बुरी तरह से ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा।

आइए ऐसी कुछ अधूरी लव स्टोरी के बारे में जानते हैं, जिनमें एक पार्टनर की मौत के बाद खुश रहने की वजह से ट्रोल होना पड़ा :

शहनाज गिल :

शहनाज गिल :

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम शहनाज गिल का आता है। बिग बॉस 13 में शहनाज गिल की मुलाकात सिद्धार्थ शुक्ला से हुई थी। दोनों के बीच बिग बॉस के घर के अंदर ही केमिस्ट्री बन चुकी थी जिसे फैंस भी पसंद करते थे। बिग बॉस 13 का खिताब जितने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच का प्यार बना रहा। लेकिन 2 सितंबर 2022 को अचानक कार्डियक अरेस्ट होने की वजह से सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हो गयी। इसके बाद तो मानो शहनाज गिल के चेहरे से हंसी ही गायब हो गयी थी। लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के लंबे समय बाद जब शहनाज गिल वापस सामान्य जिंदगी में लौटने लगी तो उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। शहनाज ने इस बारे में कहा भी था, "मैं क्यों किसी को अपने और सिद्धार्थ के बारे में बताऊं। सिद्धार्थ ने मुझे कभी नहीं बोला था कि हंस मत। सिद्धार्थ मुझे हमेशा हंसते हुए देखना चाहता था और मैं हमेशा हसुंगी। और मैं अपना काम जारी रखुंगी क्योंकि मुझे बहुत आगे जाना है लाइफ में।"

रिया चक्रवर्ती :

रिया चक्रवर्ती :

20 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती को ट्रोल किया जाने लगा था। सुशांत के निधन के बाद ना सिर्फ सुशांत के परिवार के लोगों ने बल्कि दुनिया भर से लोगों ने रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को मारने का आरोप लगाया गया। हालांकि एक साल तक जेल, कोर्ट के चक्कर काटने के बाद रिया चक्रवर्ती सामान्य जीवन जीने लगी। वह सीमा सजदेह के भाई बंटी सजदेह के साथ फिर से रिलेशनशिप में आयी। लेकिन इसके बाद भी रिया चक्रवर्ती को ट्रोल करने का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है।

 मंदिरा बेदी :

मंदिरा बेदी :

फिल्म इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय चेहरों में मंदिरा बेदी प्रमुख हैं। मंदिरा बेदी ने प्रोड्यूसर-डायरेक्टर राज कौशल से शादी की और दोनों के 2 बच्चे वीर और तारा हैं। लेकिन 30 जून 2021 को अचानक हार्ट अटैक की वजह से मंदिरा बेदी ने अपने पति राज को खो दिया। पति की मौत के बाद मंदिरा जल्द ही सामान्य जीवन जीने लगी, जो कई लोगों की आंखों में काफी खटकने लगा। पति की मौत के बाद अपने परिवार और दोस्तों के साथ पार्टियां करने और छुट्टियां मनाने पर भी मंदिरा को बुरी तरह से ट्रोल किया गया।

नीतू कपूर :

नीतू कपूर :

कपूर खानदान की बहू और ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने शादी के बाद अपने करियर से लंबा ब्रेक लिया था। रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी दो बच्चों की मां नीतू कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को पति ऋषि कपूर को हमेशा के लिए खो दिया। पति की मौत के बाद नीतू घर में नहीं बैठी और वह वापस काम पर लौट आयी। लेकिन नेटिजन्स को यह पसंद नहीं आया। उन्हें सामान्य जीवन फिर से जीने का ताना देते हुए बुरी तरह से ट्रोल किया गया। इस बारे में नीतू कपूर ने कहा, "मैंने उन सभी को ब्लॉक कर दिया जो मुझे ट्रोल करते थे। कुछ ऐसे लोग होते हैं, जो यह सोचते हैं कि पति मर गया और यह एंजॉय कर रही है। कुछ ऐसे लोग थे जो मुझे रोती हुई एक विधवा की तरह देखना चाहते थे और मैंने उन सभी को ब्लॉक कर दिया। कुछ लोग रो-रोकर ठीक होते हैं कुछ खुश होकर। मैं ऐसी हूं और मैं ऐसे ही ठीक हो रही हूं। मैं अपने पति को कभी नहीं भूल सकती हूं। वह हमेशा हमारी जिंदगी में, मेरे बच्चों के साथ हमारे बीच रहेंगे।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X