कौन है ये अतरंगी सा बच्चा? आज है बहुत बड़ा सुपरस्टार, देता है कई सौ करोड़ की फिल्में

अक्सर सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस और एक्टर्स की थ्रोबैक तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इस वक्त भी एक ऐसी ही तस्वीर सामने आ रही है। इस तस्वीर में दो बच्चे नजर आ रहे हैं। हालांकि इनमें से एक बच्चा आज का सुपरस्टार हैं।
लोगों ने जैसे ही तस्वीरें देखी तो वो इसपर कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि इस बच्चे को सिर्फ वही लोग पहचान पाएंगे जो कि इनके फैन हैं। दुबले पतले शरीर पर अतरंगी से कपड़े पहनकर लोगों को कंफ्यूज करता ये बच्चा कोई और नहीं बल्कि आपके सुपरस्टार शाहिद कपूर हैं। जी हां, शाहिद कपूर की ये तस्वीरें आग की तरह वायरल हो रही हैं। इसके सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग मजाक भी कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''शाहिद कपूर के साथ बगल में दीपिका पादुकोण है?'' एक ने लिखा, ''बचपन सबका अतरंगी वह होता है...हो सकता है कि यह कोई स्कूल का वार्षिक दिन हो...जिस तरह से वह तैयार होता है...शाहिद कपूर।''
एक ने लिखा, ''भाई की ऐसी क्यो मजबूरी रही होगी।'' एक ने लिखा, ''चोमू कौन है ये?'' एक का कहना था, ''अरे वाह अपना शाहिद कपूर है ये तो।'' इस तरह से लोग कई कमेंट्स कर रहे हैँ। हालांकि शाहिद कपूर की तरफ से रिएक्शन नहीं आया है।
वर्कफ्रंट
शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट पर वो इस साल एक बड़ा धमाका करने वाले हैं। अभिनेता एक फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसका नाम देवा होने वाला है। कहा जा रहा है कि काफी जल्दी फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान होगा। शाहिद कपूर इस वक्त किसी भी तरह की गलती नहीं करना चाहते हैं और सिर्फ अच्छे प्रोजेक्ट्स की ही तलाश में रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications