..................... Shahid Kapoor worked for free in the film Haider Shraddha Kapoor - Hindi Filmibeat

इस फ़िल्म ने जीते थे 5 नेशनल अवार्ड, हीरो ने किया था फ्री में काम, देखते ही दर्शकों की कांप गई थी रूह

Shahid Kapoor Haider Film

Shahid Kapoor Haider Film: आज हम आपको एक ऐसी पॉलिटिकल क्राईम ड्रामा फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जो की काफी बेहतरीन साबित हुई थी। हम साल 2014 में रिलीज हुई विशाल भारद्वाज द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म 'हैदर' की बात कर रहे हैं। फिल्म में मनोज बाजपेई को विलेन का किरदार ऑफर किया गया था। लेकिन उनके मन करने के बाद केके मेनन ने विलेन का रोल निभाया।

'हैदर' फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा तब्बू, श्रद्धा कपूर और इरफान खान ने भी लीड किरदार निभाया था। इस फिल्म को शेक्सपियर के नाटक 'हेमलेट' पर आधारित बनाया गया था जिसे आधुनिक समाज के अनुरूप ढाल दिया गया। डीएनए की एक रिपोर्ट की माने तो शाहिद कपूर ने इस फिल्म के लिए एक रुपए भी चार्ज नहीं किया।

शाहिद कपूर ने इसके पीछे की वजह भी बताई और कहा कि "मैं उनके बजट से बाहर हो गया था। उन्होंने मुझे कहा था कि अगर वह मुझे फीस देते हैं तो फिल्म का बजट पास नहीं होगा। क्योंकि यह एक प्रयोग है और वह नहीं जानते थे कि यह बन पाएगी या फिर नहीं। लेकिन मुझे यह प्रोजेक्ट काफी अच्छा लगा और इसीलिए मैंने फ्री में काम करने के लिए हामी भरी।"

शाहिद कपूर को फिल्म 'हैदर' के लिए बेस्ट एक्टर का पहला फिल्मफेयर अवार्ड भी मिल गया था। एक्टर की काफी तारीफ भी हुई थी और इस फिल्म को कुल 5 नेशनल अवार्ड मिले थे। एक्टर केके मेनन ने भी कुछ वक्त पहले इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत के दौरान बताया था कि विलेन के रोल के लिए मनोज बाजपेई मेकर्स की पहली पसंद थे।

हालांकि आपको बता दें कि केके मेनन को इस फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। फिल्म ने काफी अच्छा खासा परफॉर्म भी किया था। फिल्म को 45 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने 56 करोड़ का कलेक्शन इकट्ठा किया था। इस फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन तकरीबन 80 करोड़ का था।

Read more about: shahid kapoor shraddha kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X