..................... Shahid Kapoor wife Meera Rajput turns 24 know interesting facts about her - Hindi Filmibeat

सुपरस्टार का लकी चार्म, 1 फिल्म भी नहीं फिर भी एक्ट्रेस से कम नहीं, खूबसूरत-बेबाक और स्टाइलिश

बॉलीवुड स्टार्स के जन्मदिन के बारे में तो हम आपको अक्सर ही बताते रहते हैं लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी सुपरस्टार के बारे में जो बॉलीवुड से तो नहीं है लेकिन रुतबा किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। वे जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही स्टाइलिश शायद यही कारण है कि जहां जाती हैं कैमरे बस उन्हें ही घूरते नजर आते हैं। यहां तक की उनकी बॉलीवुड में एंट्री को लेकर कई तरह की खबरें भी आ चुकी हैं ये एक ऐसी स्पेशल स्टार हैं जो हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं और इससे बर्थडे गिफ्ट में उन्हें प्यारा सा बेटा मिला है।

[अजय देवगन की अगली फिल्म में बड़ा Dhamaka, इस सुपरस्टार की एंट्री, दिलचस्प होगी कैमिस्ट्री]

जी हां! हम बात कर रहे हैं शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत की। मीरा हाल ही में मां बनी हैं और एक प्यारा सा बेटा घर लेकर आई हैं और आज वे अपना 24वां जन्मदिन मना रही हैं। मीरा एक्ट्रेस तो नहीं हैं लेकिन जब वे किसी ईवेंट पर आ जाती हैं तो उन्हें किसी सुपरस्टार एक्ट्रेस कम लाइम लाइट नहीं मिलती। इसके अलावा वे अपने बेबाक बयानों की वजह से कई कॉन्ट्रोवर्सीज में भी फंस चुकी हैं। हालांकि मीरा इन सबकी परवाह नहीं करतीं। वे अक्सर पति शाहिद का हाथ थामे ईवेंट पर मौजूद देखी जाती हैं।

shahid-kapoor-wife-meera-rajput-turns-24-know-interesting-facts-about-her

करण जौहर के टॉक शो में अपनी प्राइवेट लाइफ पर मीरा बड़ी बेबाकी से बात करती देखी गईं तो वहीं शाहिद काफी शर्मीले मालूम हुई तो इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान उनेहोंने कहा था कि मैं अपने बच्चे को अकेला छोड़कर काम पर नहीं जा सकती। उनके इस बयान पर काफी बवाल हुआ था। बहरहाल, मीरा तो बस शाहिद की दुनिया में खोई हुई हैं.. शाहिद भी मीरा को अपना लकी चार्म कहते हुए नजर आ जाते हैं। तो इसी बात पर आगे देखें मीरा और शाहिद 10 बेहद खूबसूरत तस्वीरें और जानें उनके बारे में कुछ खास बातें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X