करीना कपूर पर इसलिए मर मिटे थे शाहिद कपूर, एक्ट्रेस ने खुद की थी रिश्ते की पहल

Shahid Kapoor Kareena Kapoor

करीना कपूर बॉलीवुड की एक दिग्गज अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने निजी जीवन को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही। एक वक्त था जब शाहिद कपूर के साथ उनके अफेयर की काफी चर्चा हुआ करती थी और दोनों को मोस्ट लविंग कपल के रूप में देखा जाता था।

शाहिद कपूर और करीना कपूर दोनों ने फिदा, चुप चुप के और उड़ता पंजाब जैसी बेहतरीन फिल्मों में साथ में काम किया। हालांकि किसी वजह के चलते साल 2007 में करीना और शाहिद कपूर का ब्रेकअप हो गया था। लेकिन कभी भी दोनों ने इसके पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया और ना ही खुलकर बात की।

कुछ खबरों के अनुसार शाहिद कपूर और करीना का फिल्म जब वी मेट की शूटिंग के दौरान ब्रेकअप हो गया था। बताया जाता है कि करीना कपूर की मां बबीता को दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं था। तो वहीं दूसरी तरफ करीना कपूर ने शाहिद कपूर के लिए अपने आप को बदलने की लगातार काफी कोशिश की और यहां तक कि नॉनवेज तक खाना छोड़ दिया।

बताया तो यह भी जाता है कि करीना कपूर की बदलती हुई आदतों को देखकर उनकी मां बबीता काफी ज्यादा परेशान होने लगी। शाहिद कपूर के साथ अपने रिश्ते की शुरुआत भी करीना ने खुद की थी। करण जौहर ने तो इस बात का खुलासा किया था कि जब करीना, शाहिद कपूर के साथ में थी तो वह आध्यात्मिकताको लेकर अपनी गहरी भावना को दिखाया करती थी।

करीना कपूर ने करण जौहर के शो के दौरान बताया था कि पहले तो शाहिद कपूर इंटरेस्ट नहीं लिया करते थे और फिर एक्ट्रेस ने ही उन्हें मैसेज करना शुरू किया।खुद करीना कपूर एक्टर को बाहर जाने के लिए इनवाइट किया करती थी। एक बार शाहिद कपूर से पूछा गया था कि करीना कपूर की कौन सी स्पेशल क्वालिटी वह खुद में देखना पसंद करेंगे। जिस पर एक्टर ने कहा कि करीना कपूर में हमेशा ही सुपरस्टार वाली क्वालिटी रही है और उनकी पहली फिल्म से ही यह बात उन्हें काफी पसंद आई।

Read more about: shahid kapoor kareena kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X