शाहिद कपूर से लेकर नील नितिन मुकेश तक, इन स्टार्स ने लव नहीं की है अरेंज मैरिज

बॉलीवुड स्टार्स अक्सर अपनी लव स्टोरी को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। किसका अफेयर किसके साथ चल रहा है से लेकर किसने किससे ब्रेकअप किया तक, इन सारी खबरों पर फैंस की नजरें बनी रहती है। इन्हीं एक्टर्स में से कुछ ऐसे भी हैं, जिन्होंने प्यार में नाकामयाबी मिलने के बाद लव नहीं बल्कि अरेंज मैरिज करने का फैसला लिया और आज अपने-अपने लाइफ पार्टनर के साथ वे एक बेहद खुशहाल जिंदगी बीता रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर्स की इस लिस्ट में शाहिद कपूर से लेकर माधुरी दीक्षित और नील नितिन मुकेश तक शामिल हैं। इन स्टार्स ने अपने परिवार वालों की मर्जी से उनकी पसंद के लड़के/लड़की के साथ शादी की।
आइए आपको बताते हैं, बॉलीवुड में किन स्टार्स ने अरेंज मैरिज की :

शाहिद कपूर :
करीना कपूर के साथ शाहिद कपूर के अफेयर की खबरें काफी तेजी से फैली थी। करीना कपूर से ब्रेकअप के बाद शाहिद कपूर का नाम प्रियंका चोपड़ा से भी जुड़ा था। हालांकि शाहिद या प्रियंका किसी ने भी इस बात से हमेशा इंकार ही किया था। आखिरकार शाहिद कपूर ने अपने परिवार की मर्जी से दिल्ली की रहने वाली मीरा राजपूत से अरेंज मैरिज कर ली। दोनों आज दो बच्चों के माता-पिता हैं।

धनुष :
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष ने भी रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के साथ अरेंज मैरिज की थी। इस बात का खुलासा धनुष ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

माधुरी दीक्षित :
एक समय ऐसा था जब संजय दत्त के साथ माधुरी दीक्षित का नाम खुब सुर्खियों में छाया हुआ था। लेकिन कहा जाता है बाद में इस रिश्ते में दरार आ गयी और माधुरी दीक्षित ने एनआरआई डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ अरेंज मैरिज कर ली। माधुरी दीक्षित के दो बेटे हैं।

विवेक ओबेरॉय :
विवेक ओबेरॉय के साथ ऐश्वर्या राय का नाम जोड़ा गया था। ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद विवेक ओबेरॉय ने साल 2012 में अंकिता अल्वा से अरेंज मैरिज कर ली। दोनों के दो प्यारे बच्चे भी हैं।

नील नितिन मुकेश :
बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने भी लव मैरिज नहीं बल्कि अरेंज मैरिज को ही अहमियत दी। साल 2017 में नील नितिन मुकेश ने रुक्मिणी सहाय से शादी कर ली। रुक्मिणी सहाय को नील नितिन मुकेश के पेरेंट्स ने ही पसंद किया था।

निकितिन धीर :
निकितिन धीर ने कृतिका सेंगर से साल 2014 में अरेंज मैरिज की थी। निकितिन के पिता कृतिका सेंगर से एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म के दौरान मिले थे और उन्होंने कृतिका को निकितन के लिए पसंद कर लिया था।


Click it and Unblock the Notifications











