शाहिद कपूर से लेकर करीना कपूर तक, बॉलीवुड के इन स्टार्स के खाते में है हिट से ज्यादा है फ्लॉप फिल्में

जिंदगी में जिस तरह हार-जीत लगी रहती है, ठीक उसी तरह बॉलीवुड में भी हिट-फ्लॉप का सिलसिला चलता रहता है। बॉलीवुड में शाहिद कपूर और करीना कपूर से लेकर अक्षय कुमार तक ऐसे स्टार हैं जिन्होंने अपने पूरे करियर के दौरान कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें से काफी फिल्में हिट भी हुई हैं। लेकिन अगर हिट-फ्लॉप फिल्मों की गिनती की जाए तो इन स्टार्स के खाते में हिट की तुलना में फ्लॉप फिल्मों की संख्या ही ज्यादा नजर आने वाली हैं।
आइए आपको बॉलीवुड के ऐसे स्टार्स के बारे में बताते हैं, जिनके खाते में हिट की तुलना में फ्लॉप फिल्में ज्यादा हैं :

अक्षय कुमार :
पिछले साल अक्षय कुमार की एक के बाद एक कई फिल्में रिलीज हुई लेकिन इनमें से ज्यादातर फिल्में ही फ्लॉप रही। अक्षय कुमार ने अपना फिल्मी करियर 1991 में फिल्म 'सौगंध' से शुरू की थी लेकिन उनको पहली सफलता 1992 में आयी फिल्म 'खिलाड़ी' से मिली। इस फिल्म ने अक्षय कुमार को एक लीड एक्टर के तौर फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित होने में काफी मदद की। अक्षय कुमार ने अब तक अपने करियर में करीब 120 फिल्में की हैं, जिनमें से 60 फिल्में फ्लॉप हो चुकी हैं।

अजय देवगन :
पिछले साल आयी अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' सुपरहिट रही। अजय देवगन ने 1991 में फिल्म 'फुल और कांटे' से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। जो एक बड़ी हिट साबित हुई थी। अजय देवगन ने अब तक करीब 150 फिल्मों में काम किया है, जिसमें से 50 फिल्में फ्लॉप रही हैं। अजय की फ्लॉप फिल्मों में 'लज्जा', 'राजू चाचा', 'भूज' और 'हिम्मतवाला' शामिल हैं।

करीना कपूर :
पिछले साल आयी करीना कपूर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' बुरी तरह से फ्लॉप हुई। करीना ने अपना एक्टिंग करियर 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' के साथ शुरू किया था। करीना ने अब तक लगभग 50 फिल्मों में काम किया है, जिसमें से 21 फिल्में फ्लॉप रही हैं। करीना कपूर की फ्लॉप फिल्मों में 'सत्याग्रह', 'एजेंट विनोद', 'कुर्बान' शामिल हैं।

शाहिद कपूर :
शाहिद कपूर आखिरी बार फिल्म 'जर्सी' में नजर आए थे। यह फिल्म ज्यादा कमाल नहीं कर पायी थी। शाहिद ने अपने करियर में करीब 30 फिल्में की हैं जिसमें से 18 फिल्में फ्लॉप हुई हैं। शाहिद कपूर की फ्लॉप फिल्मों में 'किस्मत कनेक्शन', 'फिदा' शाहिद है। शाहिद की आखिरी हिट फिल्म 2019 में आयी फिल्म 'कबीर सिंह' थी।

इमरान हाशमी :
इमरान हाशमी ने 2003 में फिल्म 'फुटपाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इमरान हाशमी ने अब तक करीब 39 फिल्मों में काम किया है जिसमें से 26 फिल्में फ्लॉप रही है। इमरान जल्द ही सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











