Superbikes : बॉलीवुड के इन सेलिब्रिटीज ने हाल ही में खरीदी है सुपरबाइक

celebrity super bikes

बॉलीवुड में ऐसे कई सेलिब्रिटी हैं जिनके गैराज में लग्जरी गाड़ियों की कतार खड़ी रहती है। लेकिन कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं, जो गाड़ियों के नहीं बल्कि सुपर बाइक्स के दीवाने होते हैं। इन एक्टर्स के गैराज में कई सुपर बाइक्स खड़ी नजर आती है। सिर्फ इतना ही नहीं बाइकिंग क्लब के साथ ये एक्टर्स अक्सर बाइक्स पर नयी जगहों पर घूमने के लिए भी निकल पड़ते हैं। इस लिस्ट में शाहिद कपूर, ईशान खट्टर से लेकर जॉन अब्राहम और सिद्धांत चतुर्वेदी तक शामिल हैं। हम आपको बताते हैं कि सुपरबाइक्स के दिवाने इन एक्टर्स ने हाल ही में कौन सी नई बाइक खरीदी है।

शाहिद कपूर :

शाहिद कपूर :

'फर्जी' स्टार शाहिद कपूर के पास Ducati Scrambler है। वह अक्सर अपनी Ducati से मुंबई की सड़कों पर घूमते हुए भी स्पॉट होते हैं। इतना ही नहीं, अपनी सुपरबाइक पर शाहिद कपूर बाइकर क्लब के साथ लद्दाख के सफर पर भी जा चुके हैं। इस बाइक की कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई जाती है।

जॉन अब्राहम :

जॉन अब्राहम :

जॉन अब्राहम का बाइक्स से लगाव हर किसी को पता है। बताया जाता है कि जॉन फिल्म 'धूम' में भी सिर्फ इसलिए ही काम करने के लिए राजी हो गये थे क्योंकि उन्हें बाइक चलाने का मौका मिलेगा। इस साल जनवरी में रिलीज हुई फिल्म 'पठान' की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद जॉन अब्राहम ने Suzuki Hayabusa खरीदी है। भारत में इस सुपरबाइक की कीमत लगभग 16.41 लाख रुपये बतायी जाती है।

सिद्धांत चतुर्वेदी :

सिद्धांत चतुर्वेदी :

हाल ही में जिस एक्टर ने सुपर बाइक खरीदी है, वह सिद्धांत चतुर्वेदी हैं। मिली जानकारी के अनुसार सिद्धांत चतुर्वेदी ने हाल में Harley Davidson Sportster S बाइक खरीदी है। इस बाइक की कीमत लगभग 16.53 लाख रुपये बताई जाती है।

अमित साध :

अमित साध :

एक्टर अमित साध ने हाल ही में अपनी ड्रीम बाइक Triumph Tiger 1200 खरीदी है। इस बाइक की भारत में कीमत लगभग 21.99 लाख रुपये बताई जाती है।

Read more about: shahid kapoor john abraham
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X