Shahid Kapoor की सौतेली बहन है ये एक्ट्रेस, स्टाइल ऐसा कि एक्स करीना कपूर भी करें कॉपी!

Shahid Kapoor Step Sister: शाहिद कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि अपने करियर में वह एक ऊंचा मुकाम हासिल कर चुके हैं। लेकिन क्या आप उनकी सौतेली बहन सनाह कपूर (Sanah Kapoor) को जानते हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं शाहिद कपूर (Shahid Kapoor Sister) और आलिया भट्ट की साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म शानदार में नजर आ चुकी दुल्हन की।
सुप्रिया पाठक की बेटी है सनाह कपूर
शाहिद कपूर की इस फिल्म में सुप्रिया पाठक की बेटी सनाह कपूर ने भी काम किया था। मालूम होगी सनाह कपूर शाहिद कपूर की सौतेली बहन है क्योंकि उनके पिता पंकज कपूर ने दूसरी शादी सुप्रिया पाठक के साथ में की थी। जिनसे पंकज कपूर को बेटी सनाह हुई थी। इस हिसाब से अगर देखा जाए तो शाहिद कपूर की वह बहन हुई।
बेहद स्टाइलिश हैं सनाह कपूर
अब इसी बीच सनाह कपूर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हुई नजर आ रही है और इन तस्वीरों में वह काफी ब्यूटीफुल लग रही है। इस दौरान उन्होंने बेहद ही खूबसूरत प्रिंटेड कप्तान ड्रेस पहनी हुई है। इस दौरान वह जमकर पोज देती हुई भी नजर आ रही है। लगातार सनाह की यह तस्वीर जमकर वायरल भी हो रही हैं।
सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं सनाह कपूर
सना कपूर को सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी देखा जाता है और अक्सर वह कभी अपने माता-पिता तो कभी अपनी वेकेशन की तस्वीरों को शेयर करती हुई भी नजर आ जाती है। अगर हम उनके करियर की बात करें तो आपको बता देंगे 2015 में उन्होंने शानदार फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी और साथ ही कॉमेडी का रॉकेट शो में अतिथि की भूमिका में भी नजर आई थी।
सनाह कपूर का बॉलीवुड डेब्यू
सना ने अपने 2015 में अपने पिता और भाई की छांव में अपने करियर की शुरुआत की और शानदार फिल्म में काम किया। इस फिल्म में शाहिद कपूर और पंकज कपूर दोनों ही अहम किरदारों में नजर आए। साथ ही आलिया भट्ट ने भी लीड रोल निभाया है। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इसके बाद सना ने 3 साल तक इंतजार किया और 2018 में फिल्म 'खजूर पर अटके' में भी काम किया। हालांकि ये फिल्म भी कोई खास कमाल नहीं कर पाई।
ओटीटी से लेकर टीवी पर भी किया ट्राय
इसके बाद सना ने 2019 में फिल्म 'रामप्रसाद की तेरवीं' में भी काम किया। जिसमें सना के परिवार के कई एक्टर्स स्क्रीन पर नजर आए। सना कपूर ने अपने करियर में अब तक 7 प्रोजेक्ट्स किए हैं जिनमें से 2 शॉर्ट फिल्में रही हैं। वहीं 1 ओटीटी और 1 टीवी सीरीज भी शामिल है।
सनाह कपूर और शाहिद कपूर के रिश्ते
सना कपूर अपने भाई शाहिद कपूर को भी काफी मानती हैं। सना कपूर अपने परिवार को लेकर कई बार खुलकर बात कर चुकी हैं। एक इंटरव्यू में सना कपूर ने बताया था कि उन्हें शाहिद कपूर का काम पसंद आता है। हालांकि सना अपने भाई और पिता के बीच में पिता से ज्यादा डरती रहीं हैं। लेकिन शाहिद कपूर के साथ सना का खास रिश्ता रहा है और दोनों ही बचपन से दोस्त रहे हैं। सना ने अपनी पहली फिल्म भी शाहिद कपूर और आलिया भट्ट के साथ की थी। भले ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली लेकिन सना को लोगों के बीच इंट्रोड्यूस करने में काफी हद तक सफल रही।


Click it and Unblock the Notifications