शाहिद कपूर ने बोला छह पेज के डायलॉग, फिल्म को मिले 5 नेशनल अवार्ड, आपने देखी ये फिल्म

शाहिद कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिक्कत कलाकार हैं और आपको बता दें कि उन्होंने इंडस्ट्री में काफी सुपरहिट फिल्में भी दी है। लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने अपनी फिल्म हैदर के बाद अपना एक अलग सा लेवल सेट कर दिया। इस फिल्म में उन्होंने काफी मेहनत की थी और क्लाइमैक्स के लिए 6 पन्नों का मोनोलॉग भी याद किया था।
बता दे कि शाहिद कपूर की फिल्म के लिए की गई मेहनत रंग लेकर आई और इस फिल्म को 5 नेशनल अवार्ड भी मिले। हैदर फिल्म को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया था। शाहिद कपूर के अलावा हैदर फिल्म में तब्बू, श्रद्धा कपूर, इरफान खान और केके मेनन भी अहम किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म का बजट भी काफी ज्यादा था और इसीलिए शाहिद और विशाल दोनों ने इस फिल्म में फ्री में काम किया।
विशाल भारद्वाज ने इस बात का खुद एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था और कहा था कि जब हमने फिल्म की प्लानिंग करना शुरू किया था तो शाहिद कपूर और मैं दोनों इस बात से सहमत हो गए थे कि इसको पहले दिन से ही पैसा कमाना पड़ेगा। हैदर फिल्म को एक बड़े बजट में बनाया गया था और स्टार कास्ट भी बहुत बड़ी थी। इसकी शूटिंग कश्मीर में हुई। इसीलिए हम सिर्फ फीस के चलते ही इसका भार बढ़ने से बचा सकते थे। शाहिद कपूर और मैंने यह राज काफी लंबे समय तक छुपा कर रखा।
हैदर फिल्म का क्लाइमेक्स भी काफी मुश्किल था और इस सीन में शाहिद कपूर ने छह पन्नों का मोनोलॉग याद किया। इस फिल्म में उनका किरदार पागल हो जाता है। एक्टर ने इस मोनोलॉग को 5000 लोगों के बीच में बोला। इस सीन को शूट करने में 3 से 4 घंटे लगे। जिसके लिए शाहिद कपूर को पूरी तरीके से गंजा कर दिया गया। हालांकि आपको बता दें कि शाहिद कपूर की एक्टिंग को देख हर कोई इंप्रेस हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications











