करीना कपूर के बेटे तैमूर के जन्म पर शाहिद कपूर का था ऐसा रिएक्शन, बोले- उसके जैसा बच्चा तो...

Shahid Kapoor Said Cute Baby To Taimur: सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी काफी चर्चा का विषय बनी रही। बता दें कि दोनों की उम्र में 10 साल से भी ज्यादा का फासला है। सैफ अली खान और करीना कपूर ने अपनी शादी के बाद बेटे तैमूर का स्वागत किया। तैमूर आज भी काफी पॉपुलर स्टारकिड हैं। कहीं भी अगर तैमूर नजर आ जाते हैं तो कैमरे उनकी तरफ ही घूम जाया करते हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर ने साल 2016 में अपने बेटे तैमूर को जन्म दिया था। हालांकि इसी साल शायद कपूर भी अपनी बेटी मीशा के पिता बन गए थे। हर कोई जानता है कि शाहिद कपूर और करीना कपूर एक वक्त पर एक दूसरे के प्यार में दीवाने थे। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।
जब सैफ अली खान और शाहिद कपूर दोनों पिता बने थे तो साथ में वह 'रंगून' के सेट पर काम कर रहे थे। इसी फिल्म के प्रमोशन के समय पर शाहिद कपूर ने तैमूर को लेकर कुछ ऐसा कहा कि हर कोई हैरान हो गया। शाहिद कपूर और सैफ अली खान साल 2018 में फिल्म प्रमोशन के लिए 'इंडियन आइडल' के सेट पर पहुंचे।
यहां पर एक सिंगर ने गाने के बाद में बैकग्राउंड में शाहिद कपूर की पत्नी और बेटी की फोटो दिखा दी थी और इसे देखकर वह काफी ज्यादा इमोशनल हो गए थे। शाहिद कपूर ने इस दौरान कहा था कि एक बेटी का पिता होना बहुत ही गर्व की बात होती है और माता-पिता बनने पर हर चीज बदल जाया करती है।
इसी दौरान शाहिद कपूर ने सैफ अली खान को भी पिता बनने को लेकर बधाई दी थी और कहा था कि सैफ भी हाल ही में पिता बने हैं। उनका बेटा तैमूर जितना क्यूट बेबी मैंने आज तक नहीं देखा है। हालांकि साल 2017 में करीना और शाहिद कपूर का ब्रेकअप हो गया था। बाद में शाहिद कपूर ने मीरा और करीना ने सैफ से शादी कर ली थी।


Click it and Unblock the Notifications











