23 साल में बनीं मम्मी...ना एक्ट्रेस ना मॉडल लेकिन खूबसूरती सबसे बढ़कर!
शाहिद कपूर हाल में ही पापा बने और उन्हे इस खुशी के लिए ज्यादा समय इंतजार भी नहीं करना पड़ा। उम्मीद से पहले ही उनकी नन्ही परी उनके गोद में आ गई और भला इससे ज्यादा खुशी की बात और क्या हो सकता है। शाहिद कपूर पापा बनने के लिए काफी एक्साइटेड भी थे।
[छोटा सा Change और इन एक्ट्रेसेस ने ढाया कहर..देखिए तस्वीरें..]
शाहिद कपूर अपनी वाइफ मीरा राजपूर का इन दिनों पूरा ख्याल रख रहे हैं। वो अपने सारे काम को निपटा कर फिलहाल बेबी के साथ हैं । शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत इस मामले में काफी लकी हैं इसमें कोई शक नहीं है।

वैसे तो मीरा राजपूत दिखने में भी काफी खूबसूरत हैं। भले वो कोई मॉडल या एक्ट्रेस ना रही हों और 23 साल में वो मां बन गई लेकिन उनकी खूबसूरती और स्टाइल किसी मॉडल से कम नहीं है। वो कुछ भी कर लें बहुत ही खूबसूरत लगती हैं।
मीरा राजपूत का फैमिली का भी दूर दूर तक फिल्मों से लेना देना नहीं था लेकिन उनकी जितनी तारीफ की जाए कम ही होगी। वैसे तो वो सेलिब्रिटी वाइफ हैं इसलिए उन्हें हमेशा इस चीज को मेंटेंन कर के रखना पड़ता है लेकिन जब वो शाहिद कपूर की वाइफ नहीं थीं तब भी वो किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं लगती थी।
मीरा राजपूत की ये तस्वीरें शादी के पहले की हैं और इन तस्वीरों में बिना मेकअप के भी वो काफी अच्छी लग रही हैं। वो देखने में हमेशा से काफी क्यूट थीं।
मीरा राजपूत दिल्ली की रहने वाली हैं, उनके और शाहिद कपूर में लगभग 10 साल से भी अधिक का अंतर है लेकिन फिर भी दोनो मेड फॉर इच अदर लगते हैं।
दिल्ली में ही पली बढ़ी मीरा लेडी श्रीराम कॉलेज से इंग्लिश ऑर्नस की पढ़ाई की हैं और यूनाइटेड नेशन में वो इंर्टनशिप भी कर चुकी हैं।
मीरा राजपूत को वैसे मीडिया में रहना ज्यादा पसंद नहीं है। वो बहुत ही कम मौको पर मीडिया के सामने आती हैं। जब प्रेग्नेंट थी तो भी बहुत ही कम पब्लिकली नजर आईं।


Click it and Unblock the Notifications








