Mira Rajput: शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने दिखाया अपना आलीशान महल, लग्जरी लाइफ को बारें में साझा की बातें

Mira Rajput: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, हमेशा ही फैंस के लिए कुछ ना कुछ ना शेयर करके लाइम लाइट में आ जाती हैं। ऐसे ही सोशल मीडिया के जारिए से मीरा ने अपने शानदार महल जैसे घर की तस्वीरें शेयर करके अपनी लग्जरी लाइफ के दर्शन कराएं हैं। आप भी देखिए इन तस्वीरों को।
दरअसल बात ऐसी है कि, बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत फैशन इन्फ्लुएंसर भी हैं, जो अपने स्टाइल स्टेटमेंट और कमाल के आउटफिट्स के लिए सुर्खियों में रहती हैं।
हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल से 'नमस्ते DIOR' नाम से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह इवेंट के लिए तैयार होती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में हमें उनकी लग्जरी वैनिटी से लेकर शानदार घर तक की झलक मिली है।
मीरा का यह घर काफी शानदार और खुबसूरत दिख रहा है, इससे पहले भी मीरा ने अपने घर की कुछ कुछ झलकियां साझा की थी जिनको देखकर समझ आ गया है कि मीरा और शाहिद एक लग्जरी लाइफ जीते हैं और उनका घर बहुत प्यारा है।
मीरा ने अपने अपार्टमेंट की लॉबी भी दिखाई, जो वाकई बेहद खूबसूरत थी। लॉबी में कांच के पैनल देखे जा सकते हैं, जो कमाल की लाइटिंग की वजह से और भी शानदार लग रहे थे।कहा जा सकता है कि शाहिद-मीरा के घर की लॉबी वाकई बहुत बड़ी और खूबसूरत है।
जानकारी के लिए बता दें कि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत पिछले साल वर्ली स्थित अपने इस घर में शिफ्ट हो गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, मीरा और शाहिद के घर की कीमत 58 करोड़ रुपए है।
उनका यह अपार्टमेंट वर्ली में एक गगनचुंबी इमारत 'थ्री सिक्सटी वेस्ट' में स्थित है, जहां से बांद्रा-वर्ली सी लिंक का मनमोहक नजारा देखने को मिलता है। तो कह सकते हैं मीरा का घर किसी महल से कम नही है।
वहीं मीरा और राजपूत के बारें में क्या ही कहें, दोनों क्यूट कपल है, दोनों के बीच का खूबसूरत रिश्ता हमेशा ही देखने को मिल जाता है और फैंस को भी दोनों का रिश्ता काफी पसंद है।


Click it and Unblock the Notifications



