ब्रेकअप के बाद शाहिद कपूर ने करीना कपूर के साथ काम करने को लेकर कही ऐसी बात, बोले- गाय और भैंस के साथ भी..

शाहिद कपूर और करीना कपूर एक दूसरे से एक वक्त पर बेइंतहा मोहब्बत करते थे। हालांकि इसके बावजूद भी उनकी किस्मत में साथ नहीं रखा था और साल 2007 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि इससे पहले दोनों ने 7 साल एक दूसरे को डेट किया था। जब दोनों साल 2007 में जब वी मेट फिल्म में साथ में काम कर रहे थे तो दोनों का ब्रेकअप हो गया। यहां तक कि सेट पर भी दोनों अजीब तरीके से बर्ताव कर रहे थे।
इस फिल्म में तरुण अरोड़ा ने अंशुमन का किरदार निभाया था। उन्होंने ही बताया कि शाहिद और करीना के बीच में कुछ चीज अजीब हो गई थी और वह एक दूसरे से मजाक भी नहीं किया करते थे। दोनों एक दूसरे के साथ में सहज नहीं थे। हालांकि इसके बावजूद भी उन्होंने अपने ब्रेकअप का असर फिल्म पर नहीं पड़ने दिया था।
लेकिन शाहिद कपूर से जब चैट शो कहिए जनाब के दौरान करीना कपूर के साथ में काम करने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने बहुत ही अजीब जवाब दे दिया था। शाहिद कपूर ने इस पर बात करते हुए कहा कि मुझे ब्रेकअप से वाकई बहुत ज्यादा बुरा लगा था। लेकिन मैं एक कलाकार भी हूं और अपने काम के बीच में किसी को भी नहीं आने देता हूं।
शाहिद कपूर ने इस पर आगे बात करते हुए कहा था कि मैं करीना के साथ में काम करना चाहता हूं। घर प्रोड्यूसर चाहे कि मैं गए या भैंस के साथ में भी रोमांस करूं तो मैं करूंगा, क्योंकि यह मेरा काम है। हालांकि आपको बता दें कि ब्रेकअप के बाद भी शाहिद कपूर और करीना ने उड़ता पंजाब फिल्म में साथ में काम किया था। हालांकि दोनों के फिल्म में साथ में सीन्स नहीं थे।


Click it and Unblock the Notifications