शाहिद कपूर बेटी से छुप-छुपकर करते थे स्मोकिंग, बोले- एक दिन मैं सिगरेट पी रहा था और...

Shahid Kapoor

Shahid Kapoor Quit Smoking For Daughter: शाहिद कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिक्कत अभिनेता है और आपको बता दें कि वह अपनी फिल्मों को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। एक बार उन्होंने नेहा धूपिया के शो 'नो फिल्टर नेहा' के एपिसोड में शिरकत की थी। तब उन्होंने कई सारे मुद्दों को लेकर खुलकर बात की। शाहिद कपूर ने अपनी सिगरेट पीने की आदत को लेकर भी बात की थी।

इस पर शाहिद कपूर ने बात करते हुए कहा था कि "मैं स्मोकिंग करता था। मैं कई बार अपनी बेटी मीशा से छुपकर सिगरेट पिया करता था। इसी वजह से मैंने स्मोकिंग छोड़ दी। एक दिन जब मैं छुपकर सिगरेट पी रहा था तो मैंने खुद से सवाल किया कि मैं ऐसा हमेशा नहीं कर सकता हूं। इसीलिए मैंने सिगरेट छोड़ने का तय कर लिया था।"

हालांकि इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद कपूर से सवाल किया गया था कि फादरहुड ने उन्हें किस तरीके से बदल दिया। तब एक्टर ने इस पर जवाब देते हुए कहा था कि "पहले जब फिल्म देखते थे तो बच्चों के पॉइंट ऑफ व्यू उसे देखा करते थे। लेकिन जब वह पिता बने तो अब एक पिता के पॉइंट ऑफ व्यू से वह फिल्म देखते हैं।"

इंटरव्यू के दौरान शाहिद कपूर से सवाल किया गया कि क्या वह बहुत ही ज्यादा प्रोटेक्टिव पिता है तो उन्होंने जवाब में कहा कि "जब भी हम किसी को मिलते हैं तो जिनका छोटा बेबी होता है तो मैं मीशा को लेकर चला जाता हूं और कहता हूं कि बेटा भैया को हेलो बोलो। इसीलिए मेरा अभी से चालू हो चुका है।"

शाहिद कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि हाल ही में उन्हें कृति सेनन के साथ में 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' फिल्म में देखा गया। दर्शकों द्वारा दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। खान की इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिक्स रिस्पांस मिला है। अब एक्टर को 'देवा' फिल्म में देखा जाएगा और उनके साथ पूजा हेगडे लीड किरदार में नजर आएंगी।

Read more about: shahid kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X