जब शाहिद कपूर के पीछे पड़ गई थी दिग्गज एक्टर की बेटी, दर्ज करवानी पड़ी एफआईआर, नाम जानकर चौंक...

shahid kapoor

शाहिद कपूर जब भी स्क्रीन पर आते हैं तो उनके फैंस उनकी मुस्कुराहत और अभिनय के दीवाने बन जाते हैं। लेकिन इस वक्त उनको लेकर एक थ्रोबैक खबर सामने आ रही है जो कि आपको चौकाने के लिए काफी है।

शाहिद कपूर वो स्टार हैं जिनको काफी पसंद किया जाता है और पूरे देश में उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। ज्यादातर उनके फैंस की लिस्ट में लड़कियां हैं। यह सारी लोकप्रियता और फैन फॉलोइंग एक कीमत के साथ आती है।

ऐसे कई बार और उदाहरण हैं जब अभिनेता को अपने वास्तविक जीवन में क्रेजी फैंस की घटनाओं का अनुभव हुआ है। ऐसी ही एक घटना थी जब शाहिद का पीछा एक महिला फैन ने किया था, जो कोई आम आदमी नहीं बल्कि एक दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता की बेटी थी।

जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! दिवंगत दिग्गज अभिनेता राज कुमार की बेटी वस्ताविकता पंडित एक समय अभिनेता की दीवानी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहिद से उनकी मुलाकात कोरियोग्राफर श्यामक डावर की डांस क्लास में उनके एक्टिंग से पहले के दिनों में हुई थी।

इस दौरान दोनों ने एक साथ दाखिला लिया था। कथित तौर पर उसी दौरान वस्ताविक्ता को शाहिद से प्यार हो गया था। हालाँकि, 'उड़ता पंजाब' स्टार ने उन भावनाओं को व्यक्त नहीं किया, जिससे उनका प्यार वर्षों में जुनून में बदल गया। जिसके बाद अंततः वस्ताविक्ता ने शाहिद का पीछा करना शुरू कर दिया।

वक्त गुजरा और जब मामला हद से ज्यादा बढ़ गया तो साल 2012 में, शाहिद कपूर ने वस्ताविकता के खिलाफ लगातार पीछा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने कथित तौर पर फिल्म के सेट पर उसका पीछा किया। ये किस्सा आज भी जो कोई सुनता है तो वो दंग रह जाता है। शाहिद कपूर फिलहाल मीरा राजपूत से शादी कर चुके हैँ।

Read more about: shahid kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X