..................... Shahid Kapoor mother Neelima Azim got divorced thrice and now she living single life - Hindi Filmibeat

शाहिद कपूर की मां के तीन तलाक, आज तक नहीं मिला मिस्टर राइट... ऐसे जी रही हैं सिंगल लाइफ

Neelima Azim, Shahid Kapoor

बॉलीवुड के डैशिंग स्टार कहे जाने वाले शाहिद कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं. इतना ही नहीं आज हम आपको उन्हीं की मां नीलिमा अजीम के बारे में बताने वाले हैं. बता दें कि नीलिमा अजीम अपने जमाने में एक मशहूर एक्ट्रेस और डांसर रह चुकी हैं. इतना ही नहीं वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी रही है. उनको अपने जीवन में कई सारे उतार-चढ़ाव देखने पड़े.

16 साल की उम्र में पंकज कपूर से रचाई थी शादी

अगर हम नीलिमा के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने अपने पूरे जीवन में तीन शादियां रचाई थी. लेकिन तीनों शादियां उनके असफल रही और आज वह अकेले जिंदगी काट रही हैं. जानकारी के लिए आपको बता दें कि नीलिमा ने 16 साल की उम्र में पंकज कपूर जो कि एक मशहूर एक्टर हुआ करते थे उनसे शादी रचा ली. उन दिनों पंकज 21 साल के हुआ करते थे. शादी के 3 साल बाद शाहिद हो गए.

दूसरी शादी से भी नीलिमा को मिली असफलता

लेकिन शाहिद कपूर के जन्म के 3 साल बाद यानी कि 1984 में नीलिमा और पंकज का तलाक हो गया. लेकिन तलाक के बाद में नीलिमा ने अपने बेटे शाहिद को अपने पास ही रखा. लेकिन इसके बाद 1990 में नीलिमा ने राजेश खट्टर के साथ में शादी रचा ली थी. शादी के 5 साल बाद यानी कि 1995 में उनके घर ईशान खट्टर का जन्म हुआ. लेकिन शादी के 11 साल बाद यानी कि 2001 में नीलिमा और राजेश ने तलाक ले लिया.

नीलिमा की तीसरी शादी भी रही नाकामयाब

राजेश खट्टर की तलाक के बाद में नीलिमा की दोस्ती रजा अली के साथ में हो गई थी और कुछ साल दोस्ती के बाद में दोनों ने शादी रचा ली थी. दोनों में 2004 में शादी की थी. लेकिन नीलिमा की तीसरी शादी भी कामयाब नहीं हो पाई और 2009 में उनका तलाक हो गया. अब नीलिमा अपने बच्चे और पोता पोतियों के साथ में समय व्यतीत करती हैं और एक सिंगल लाइव जी रही हैं.

Read more about: neelima azim shahid kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X