..................... Shahid Kapoor has three mothers and three fathers know about their relationships - Hindi Filmibeat

शाहिद कपूर के हैं तीन मां और तीन पापा, सबसे छोटा भाई है बेटे जैन कपूर से भी छोटा

Shahid Kapoor

शाहिद कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिग्गज कलाकार हैं और आपको बता दें कि वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे। दरअसल आपको बता दें कि वह पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे हैं। लेकिन आपको बता दें कि पंकज कपूर उनके बायोलॉजिकल पिता है। पंकज और नीलिमा ने साल 1975 में शादी रचाई थी। साल 1981 में शहीद का जन्म हुआ और साल 1984 में दोनों का तलाक हो गया था।

तलाक के बाद में शाहिद कपूर के पिता पंकज ने अभिनेत्री सुप्रिया पाठक के साथ में शादी रचाई और इस तरीके से शहीद की दूसरी मां बन गई थी। तो दूसरी तरफ शाहिद कपूर की मां नीलिमा ने एक्टर राजेश खट्टर के साथ में दूसरी शादी कर ली थी। इस लिहाज से राजेश खट्टर भी शाहिद कपूर के दूसरे पिता बन गए थे। राजेश खट्टर और नीलिमा की शादी भी चल नहीं पाई और साल 2001 में दोनों का तलाक हो गया।

राजेश खट्टर और नीलिमा का एक बेटा ईशान खट्टर भी है। राजेश से तलाक के बाद में नीलिमा ने तीसरी शादी उस्ताद राजा अली खान के साथ में रचा ली। इसी तरह से शहीद के वह तीसरे पिता बन गए थे। नीलिमा की तीसरी शादी भी चल नहीं पाई और तलाक हो गया था। दूसरी तरफ शाहिद कपूर के दूसरे पिता राजेश खट्टर ने नीलिमा से तलाक लेकर एक्ट्रेस वंदना सजनानी के साथ में शादी कर ली। इस तरीके से वंदना भी यह शहीद की सौतेली तीसरी मां बन गई।

शाहिद कपूर का तीनों मांओं और तीनों पिताओं से बहुत ही अच्छा रिश्ता रहा है। बता दे कि सौतेले भाई ईशान के साथ में भी वह अच्छा खासा बॉन्ड शेयर करते हैं। अक्सर फैमिली फंक्शंस मे भी सब जब मिलते हैं तो काफी ज्यादा इंजॉय करते हैं। शाहिद कपूर अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं और उन्होंने मीरा राजपूत के साथ में शादी रचाई है। दोनों के दो बच्चे भी हैं।

Read more about: shahid kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X