जब प्रेग्नेंट करीना कपूर खान से मिले थे शाहिद कपूर, बोले- उसे देख कर मेरे दिल को...

Shahid Kapoor Kareena Kapoor: शाहिद कपूर और करीना कपूर के रिश्ते के बारे में तो हर कोई जानता है। एक वक्त हुआ करता था जब दोनों एक दूसरे को डेट करते थे और साथ ही साथ बहुत ही गंभीर रिश्ते में भी थे। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था और फिर उन्होंने लाइफ में मूवऑन भी कर लिया। आज दोनों ही अपनी लाइफ में खुश है।
शाहिद कपूर ने खुद से 14 साल छोटी मीरा राजपूत के साथ में शादी कर ली थी और करीना कपूर ने अपने से 10 साल बड़े एक्टर सैफ अली खान के साथ में निकाह किया था। लेकिन जब करीना कपूर पहली बार प्रेग्नेंट हुई थी तो इस पर शाहिद कपूर का रिएक्शन भी सामने आया था।
दरअसल शाहिद कपूर की बेटी मीशा का जन्म 2016 में अगस्त के महीने में हुआ तो वहीं करीना कपूर के बड़े बेटे तैमूर का जन्म 2016 के दिसंबर महीने में हुआ था। शाहिद कपूर ने खुलासा किया था कि हम एक इवेंट में मिले थे। लेकिन उसको प्रेग्नेंट देखना दिल को छू लेने वाला था। वह पिता बनने के अनुभव से गुजर रहे थे और उन्हें करीना के लिए बहुत खुशी भी हुई थी।
शाहिद कपूर ने करीना कपूर से जब पूछा कि उनके डिलीवरी कब होगी तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि अगले महीने कभी भी हो जाएगी। जिस पर एक्टर ने बात करते हुए बताया था कि इसके बाद करीना ने मीशा के बारे में भी पूछा कि वह कैसी है। जिसे सुनकर एक्टर को भी काफी अच्छा लगा था।


Click it and Unblock the Notifications


