ब्रेकअप के बाद भी शाहिद ने करीना को सबसे पहले बताई थी मीरा से शादी की बात, बेबो ने ऐसे किया था रिएक्ट

अगर कभी भी आप किसी के साथ रिलेशनशिप में है और आपका रिश्ता टूट गया है। तो रिश्ता टूटने के बाद अपने एक्स से मिलना एक बेहद ही अजीत मुलाकात होती है। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं कि हर किसी के साथ ऐसा ही हो। ऐसा ही एक उदाहरण हमें बॉलीवुड में देखने को मिला जो कि शाहिद कपूर और करीना कपूर का था। उन्होंने ब्रेकअप होने के बावजूद भी काफी चिल होकर मिलना जुलना जारी रखा। दोनों एक दूसरे को अपनी सारी बातें भी बताया करते थे। कुछ खबरों के अनुसार मीरा राजपूत से शादी करने से पहले शाहिद कपूर ने सबसे पहले करीना कपूर को बताया।
शाहिद और करीना की हुई शादी के बाद मुलाक़ात
शाहिद कपूर और करीना कपूर एक दूसरे से उस समय मिले थे जब एक्ट्रेस तैमूर को जन्म देने वाली थी। इतना ही नहीं उस समय शाहिद कपूर ने एक्ट्रेस को प्रेगनेंसी की बधाई भी दी थी।बता दें कि सैफ अली खान और शाहिद कपूर ने साथ में विशाल भारद्वाज की फिल्म 'रंगून' में काम किया। शाहिद कपूर और करीना कपूर ने उड़ता पंजाब में काम किया। हालांकि दोनों ने स्क्रीन शेयर साथ में नहीं की थी। यह भी बताया जाता है कि शायद नहीं उड़ता पंजाब फिल्म के लिए करीना कपूर का नाम सजेस्ट किया था। लेकिन अब शाहिद कपूर और करीना कपूर दोनों ही अपनी अपनी जिंदगी में खुश हैं। साथ ही दोनों दो बच्चों के माता-पिता भी बन चुके हैं।
शाहिद और करीना का वर्कफ्रंट
फैन्स से यह कयास लगाए हुए बैठे हैं कि शाहिद कपूर और करीना कपूर एक बार फिर से साथ में किसी फिल्म में नजर आएंगे और बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से उनका कमाल देखने को मिलेगा। जब शाहिद और करीना 'जब वी मेट' फिल्मों में साथ में नजर आए थे तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मच गया था। वहीं अगर दोनों के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो शाहिद ने फ़र्ज़ी से ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू किया। तो वहीं करीना ने सुजॉय घोष द्वारा बनाई गई 'सस्पेक्ट एक्स डिवोशन' पर ओटीटी डेब्यू किया।


Click it and Unblock the Notifications