Shahid Kapoor : जब अपना पीछा करने से परेशान शाहिद कपूर ने इस स्टारकिड के खिलाफ दर्ज करवायी शिकायत

shahid kapoor

अपने जमाने के दिग्गज एक्टर राजकुमार उर्फ कुलभूषण पंडित का स्टाइल और उनकी डायलॉग डिलीवरी सबसे अलग थी। उनके स्टाइल की आज तक कोई नकल नहीं कर पाया है। फिल्मों में आने से पहले राजकुमार माहिम पुलिस स्टेशन पर सब-इंस्पेक्टर के तौर पर तैनात थे। फिल्म प्रोड्यूसर बलदेव दुबे उनके स्टाइल से इंप्रेस होकर उन्हें फिल्मों में काम करने का ऑफर दिया था। इसके बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर राजकुमार बस छा गये। हालांकि बॉलीवुड के सुपरस्टार राजकुमार के बच्चे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कुछ खास मुकाम नहीं बना पाए। उनकी बेटी वास्तविकता पंडित ने साल 1996 में बॉलीवुड में डेब्यू भी किया था लेकिन लगभग 1 दशक तक काम करने के बावजूद वह फिल्मों में सफल नहीं हो पायी। लेकिन वास्तविकता नेगेटिव खबरों में जरूर छा गयी।

शाहिद कपूर का करती थी पीछा :

वास्तविकता पंडित और शाहिद कपूर की पहली मुलाकात सेलिब्रिटी कोरियोग्राफर श्यामक डावर के डांस क्लास में हुई थी। शाहिद को पहली बार देखते ही वास्तविकता उनपर फिदा हो गयी थी। कहा जाता है कि वास्तविकता मन ही मन शाहिद कपूर से प्यार करने लगी थी लेकिन यह प्यार जुनून की हद तक पहुंच चुका था। हालांकि यह प्यार एकतरफा ही था। वास्तविकता ने शाहिद के पास रहने के लिए ही उनके घर के पास ही घर ले लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि शाहिद कपूर जब भी अपने घर से बाहर निकलते थे, वह उनकी गाड़ी के सामने आ जाती थी।

खुद को शाहिद का पत्नी कहने लगी थी :

वास्तविकता पंडित खुद को शाहिद कपूर का पत्नी तक कहने लगी थी। वह शाहिद कपूर की गाड़ी के सामने ना सिर्फ आ जाती थी बल्कि वह उनकी गाड़ी के बोनट पर भी बैठ जाती थी। पहले तो शाहिद ने उन्हें नजरंदाज किया लेकिन जब यह सिलसिला थमने का नाम नहीं लिया तो शाहिद ने वास्तविकता पंडित के खिलाफ पुलिस में कंप्लेंट दर्ज करवायी। कहा जाता था कि वास्तविकता पंडित ने पब्लिसिटी पाने के लिए शाहिद कपूर के नाम का इस्तेमाल किया लेकिन वह अपने करियर में आगे नहीं बढ़ सकी। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जाने लगा कि शाहिद कपूर के चक्कर में वास्तविकता ने एक्टिंग, डांस, फिटनेस क्लासेस सब कुछ छोड़ दिया। वह रात-दिन बस शाहिद कपूर के अपार्टमेंट के आसपास रहती थी। आज वास्तविकता कहां हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X